scriptजबलपुर में पेंशन घोटाला, पूर्व महिला सरपंच ने किया खुलासा | Pension scam in Jabalpur disclosed by former woman sarpanch | Patrika News

जबलपुर में पेंशन घोटाला, पूर्व महिला सरपंच ने किया खुलासा

locationजबलपुरPublished: Aug 29, 2021 05:54:29 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

जिला पंचायत सीईओ ने शुरू कराई पड़ताल

पेंशन घोटाला

पेंसन घोटाला

जबलपुर. जिले में पेंशन घोटाले ने हड़कंप मचा दिया है। मामला सिहोर की ग्राम पंचायत रानीताल से जुड़ा है। घोटाले का खुलासा गांव की पूर्व महिला सरपंच ने किया है। मामला तूल पकड़ने लगा तो जिला पंचायत ने पड़ताल शुरू करा दी है।
जानकारी के मुताबिक रानीताल ग्राम पंचायत की पूर्व महिला सरपंच चांदनी राय ने जिला पंचायत सीईओ-अध्यक्ष रिजु बाफना से लिखित शिकायत की है। पूर्व महिला सरपंच राय ने जिला पंचायत सीईओ को बताया कि उनके ग्राम पंचायत में 14 लोगों को फर्जी तरीके से पेंशन मिल रही है। 60 से कम उम्र के बावजूद वे निराश्रित वृद्धा अवस्था पेंशन और राशन पात्रता पर्ची का लाभ पा रहे हैं। राय का दावा है कि यहां रोजगार सहायक सचिव और सचिव की सांठगांठ से ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ दे दिया, जो इसके लिए पात्र नहीं थे। अब इस मामले में जिला पंचायत स्तर से जांच शुरू कर दी गई है। इसके चलते सिहोरा जनपद और जिला पंचायत में हड़कंप मचा है।
जिला पंचायत सीईओ-अध्यक्ष रिजु बाफना
जिला पंचायत सीईओ रिजु बाफना ने पूर्व महिला सरपंच की शिकायत पर मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त सीईओ मनोज सिंह के मुताबिक दो सिंतबर को इस प्रकरण में सभी पक्षों की पेशी है।
उधर रोजगार सहायक सचिव मनोज राय का कहना है कि सरपंच के बिना पैसे नहीं निकलते हैं। बताया जा रहा है कि इस गांव में सरपंच और रोजगार सहायक सचिव के बीच अर्से से विवाद चल रहा है। ये मामला भी उसी के तहत उजागर हुआ बताया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो