scriptकोरोना से जंग लड़ रही सेवाभावना | People are presenting an example in Jabalpur | Patrika News

कोरोना से जंग लड़ रही सेवाभावना

locationजबलपुरPublished: Mar 29, 2020 09:12:30 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में लोग पेश कर रहे हैं मिसाल

corona

corona

जबलपुर। उत्सवधर्मी जबलपुर शहर ने कोरोना से जंग में भी सेवा भाव की मिसाल कायम की है। कोरोना वायरस के चलते धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे दौर में भी संस्कारधानी के सेवा भावी लोग लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। शहर में कफ्र्यू लागू होने से विकास कार्य और उद्योग-धंधे बंद हैं। ऐसे में विभिन्न संगठनों के लोग जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क ओर सेनिटाइजर भी बांट रहे हैं।
घर बैठे कर सकते हैं मदद
जबलपुर नगर निगम प्रशासन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए बैंक खाता नम्बर जारी किया है। सक्षम लोग घर पर रहकर ही ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस सोसायटी राहत ऐप बनाया गया है। इसमें विभिन्न माध्यमों में ऑनलाइन सहयोग राशि जमा की जा सकती है। संस्कारधानी में किसी भी धर्म, समाज के पर्व पर भंडारे का आयोजन करने की संस्कृति है। प्रशासन से अनुमति मिलते ही विभिन्न संगठनों के लोग जरूरतमंदों तक भोजन के पैकेट और राशन पहुंचा रहे हैँ। जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मोबाइल के माध्यम से कॉन्फ्रेंसिंग कर कोरोना का दुष्प्रभाव रोकने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
सिनेमाघर और शराब की दुकानें 14 अप्रैल तक बंद
कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए 14 अप्रैल तक टोटल लॉक डाउन के दौरान जबलपुर जिले में शराब-एवं भांग की दुकानें बंद रहेंगी। इसी प्रकार दूसरे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की तरह सिनेमाघरों को भी इस अवधि तक बंद रखा जाएगा। पहले शासन ने सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो