जबलपुर

पहाड़ी पर लोगों ने बना लिए थे पक्के लैंटर वाले मकान

निगम अमले ने जमींदोज किए 28 मकान, दिनभर रही सरगर्मी, हाईकोर्ट के निर्देश पर बेदी नगर पहड़ी पर अतिक्रमण कारियों को हटाने चली कार्रवाई

जबलपुरFeb 13, 2020 / 12:38 pm

Mayank Kumar Sahu

People built concreat lantern houses on the hill

जबलपुर।

मदनमहल स्थित बेदी नगर की पहाड़ी पर लोगों ने पक्के लैंटर वाले मकान बना रखे थे। इन मकानों में खुद रहने के साथ लोगों ने किराए पर भी दे रखे थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम का अमला बुधवार को कार्रवाई करने के लिए पहुंचा। मकानों को देखकर दंग रह गया। निगम प्रशासन ने बेदी नगर की पहाड़ी पर काबिज करीब २८ पक्के मकानों को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई को लेकर निगम प्रशासन ने एक दिन पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे दिया गया था कि मकान खाली कर लें। दोपहर पहुंचे निगम अमले, पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में मकानों को जेसीबी से तोडऩे की कार्रवाई की गई। निगम प्रशासन ने गुरुवार के दिन भी अतिक्रमण तोडऩे की कार्रवाई जारी रखने का निर्णय लिया है। इस बीच अतिक्रमणकारियों को मकान खाली करने के लिए कहा है ताकि कार्रवाई ताकि कार्रवाई के दौरान उनके कीमती समानों में टूटफूट न हो सके। गौरतलब है कि नगर निगम अमले द्वारा एक दिन पूर्व पहाड़ी क्षेत्र के 13 मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की गई थी। बुधवार को 28 मकानों और तोड़ा गया है। कोर्ट आदेश पर पूरी पहाड़ी को अवैध कब्जों से खाली कराया जा रहा है।

फ्रिज से लेकर वांशिग मशीन तक

बताया जाता है कब्जाधारियों के इन मकानों में फ्रिज, टीवी से लेकर वाशिंग मशीन जैसी सभी तमाम सुख सुविधाएं उपलब्ध थीं। पहाड़ी पर कब्जा कर मकान बनवाने में लाखों रुपए खर्च किए। अब मकान टूटने पर खुद पछताते नजर आए। मन्नू लाल, राजेश ने कहा कि वे क्षेत्र में कई सालों से रह रहे हैं। एक दूसरे की देखा सीखी कर उन्होने भी यहां मकान बना लिया लेकिन ये नहीं पता था कि टूट जाएगा। निगम अमले द्वारा यह कार्रवाई अपर आयुक्त राकेश अयाची के निर्देशन में की गई जिसमें राजू रैकवार, लक्ष्मण कोरी, नरेंद्र कुशवाहा की टीमों द्वारा देर शाम तक मकानों को तोड़ा गया।

Home / Jabalpur / पहाड़ी पर लोगों ने बना लिए थे पक्के लैंटर वाले मकान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.