scriptकुर्की से बचने नगर निगम का खजाना भरने पहुंचे लोग | People who arrived to fill the treasure of nigam to avoid attachment | Patrika News

कुर्की से बचने नगर निगम का खजाना भरने पहुंचे लोग

locationजबलपुरPublished: Mar 09, 2019 08:45:17 pm

Submitted by:

manoj Verma

लोक अदालत में टैक्स जल्दी जमा करने की होड़

municipal corporation jabalpur

लोक अदालत में टैक्स जल्दी जमा करने की होड़

जबलपुर। नगर निगम में लोक अदालत की घोषणा होते ही शनिवार को नगर निगम के दमोहनाका स्थित जोन कार्यालय में टैक्स भरने लोगों का तांता लग गया। नकद और चेक के जरिए मकान, दुकान का टैक्स भरने लोग पहुंच रहे थे। दमोहनाका जोन कार्यालय में तो सुबह दस बजे से ही लोग मौजूद थे। यहां की हालत यह हो गई थी कि टैक्स भरने वालों की कतार नहीं थम रही थी। टैक्स भरकर लोग कुर्की की कार्रवाई से बचने की कोशिश में थे।
जोन कार्यालय में दोपहर करीब एक बजे जब मौके का जायजा लिया तो वहां टैक्स भरने के अलावा और कोई भी कार्य नहीं हो रहा था। हर व्यक्ति चाह रहा था कि उनका कैसे भी टैक्स जमा हो जाए। कार्यालय के मुताबिक तीन वार्ड के करीब 1700 बकायादारों को नोटिस दिया गया था। इन बकायादारों में हजार रुपए से लेकर एक-एक लाख रुपए वाले लोग शामिल थे। नोटिस में अदालत के जरिए लोगों को छूट दी गई थी, जिसकी वजह से हर व्यक्ति टैक्स जमा कर रहा था। जिम्मेदारों ने बताया कि दोपहर तक करीब चार सौ लोगों ने टैक्स भर दिया था। टैक्स से हुई निगम की आय करीब बीस लाख रुपए बताई गई है। जिम्मेदारों की यह भी दलील है कि टैक्स नहीं भरने की दशा में बकायादार को अधिभार भरना ही पड़ेगा। इसके साथ कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।
वर्ष में करीब तीन बार लोक अदालत की जाती है। इसमें इस अदालत में सबसे ज्यादा आय अर्जित होने की उम्मीद रहती है। इस तिथि के निकल जाने के बाद बकायादारों को दी जाने वाली छूट नहीं मिलती है बल्कि बकाया टैक्स पर 15 प्रतिशत अधिभार जुड़ जाता है। लिहाजा इसे देखते हुए लोग टैक्स भर रहे हैं।
विपिन गुप्ता, दमोहनाका जोन प्रभारी, नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो