22 मार्च से रोजाना इसमें बढ़ोतरी हो रही है। पांच दिनों में पेट्रोल 3.49 रुपए और डीजल के दाम 3.29 रुपए बढ़ गए। आशंका जताई जा रही है कि कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं। ऐसे में महंगाई के इस दौर में निश्चित आय प्राप्त करने वालों की दिक्कतें और बढ़ेंगी। दूसरी चीजों पर भी असर डीजल की कीमतों का असर भाड़ा पर पड़ता है। पूर्व में डीजल के दाम बढ़ने पर राज्य शासन ने अपना टैक्स कम कर लोगों को थोड़ी राहत दी थी। अब कीमतों का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है।
घर का बिगड़ रहा बजट
वाहन चालक प्रकाश वंशकार ने बताया कि वे एक निजी कम्पनी में काम करते हैं। महीने का वेतन फिक्स है। लेकिन अलग-अलग चीजों के दामों में लगातार वृदि्ध होने से घर क बजट बिगड़ रहा है। शासन ने पूर्व में अपने टैक्स में कटौती की थी, अब राहत देने के लिए पुन: इसमें कमी करना चाहिए। स्टूडेंट सरला मालवीय ने कहा कि उन्हें पेरेंट से निश्चित पॉकेट मनी मिलती है। उसका ज्यादातर हिस्सा पेट्रोल पर ही खर्च हो जाता है। ऐसे में अध्ययन के लिए जरुरी सामग्री की खरीदी प्रभावित होती है।
ऐसे बढे़ दाम तिथि : पेट्रोल : डीजल
21 मार्च : 107.21 : 90.88
22 मार्च : 108.10 : 91.70
23 मार्च:108.96 : 92.53
24 मार्च:108.96 : 92.53
25 मार्च:109.83 :93.35
26 मार्च:110.70 : 94.17
27 मार्च 111.25: 94.74