scriptहर महीने एक रुपए बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत | Petrol-diesel price increased by one rupee every month | Patrika News
जबलपुर

हर महीने एक रुपए बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

सालभर रही तेजी, महंगाई पर होता है सीधा असर

जबलपुरDec 27, 2019 / 12:45 pm

gyani rajak

Petrol-diesel price

abalpur. Petrol and diesel prices were on fire throughout the year. This had an impact on the prices of essential commodities.

जबलपुर. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पूरे साल ‘आग’ लगी रही। इसका असर आवश्यक वस्तुओं के दाम पर पड़ा। निचले तबके के लिए यह स्थिति काफी कष्टदायक रही। जनवरी और दिसम्बर में पेट्रोल-डीजल के दाम की तुलना करें तो पेट्रोल 12 और डीजल के दाम लगभग 10 रुपए प्रति लीटर का अंतर है। इस साल पेट्रोल का सर्वाधिक दाम अभी (83.33 रुपए लीटर) है। जबकि डीजल की सर्वाधिक कीमत सितम्बर में 73.73 रुपए प्रति लीटर थी।

प्रदेश की तरह जबलपुर में भी दोनों ईंधनों की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी जेब ढीली होती रही। जनवरी में पेट्रोल की न्यूनतम कीमत 71.42 रुपए और डीजल 63.51 रुपए प्रति लीटर था। दिसम्बर में इनकी अधिकतम कीमत क्रमश: 83.33 और 73.37 रुपए है। अक्टूबर में डीजल के दाम 74 रुपए लीटर तक पहुंच गए थे। इस तरह सालभर औसतन हर महीने पेट्रोल की कीमत एक रुपए और डीजल के दाम लगभग 70 पैसे हर माह बढ़े।

 

हर महीने एक रुपए बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

पिछले पांच साल साल में सर्वाधिक दाम

वर्ष : पेट्रोल : डीजल
2015 : 74.01 : 60.01

2016 : 76.26 : 63.94
2017 : 78.55 : 66.82

2018 : 89.92 : 79.65
2019 : 83.33 : 73.37

(नोट : कीमत रुपए प्रति लीटर)
…………………………………..

जनवरी 2019 से दिसम्बर 2019 के दाम
माह : पेट्रोल : डीजल

जनवरी : 74.76 : 67.43
फरवरी : 74.76 : 68.36

मार्च : 76.01 : 68.94
अप्रैल : 76.31 : 68.12

मई : 76.31 : 68.12
जून : 74.79 : 67.78

जुलाई : 78.68 : 70.16
अगस्त : 78.06 : 69.46

सितम्बर : 82.71 : 73.73
अक्टूबर : 82.94 : 73.92

नवम्बर : 83.14 : 72.18
दिसम्बर : 83.33 : 73.37

(नोट : सम्बंधित माह में सर्वाधिक कीमत)
…………………………….

दिसम्बर में सात दिन में एक रुपए बढ़े डीजल के दाम
तारीख : पेट्रोल : डीजल

18 : 82.94 : 72.36
19 : 82.94 : 72.52

20 : 82.94 : 72.68
21 : 82.94 : 72.89

22 : 82.94 : 73.10
23 : 82.94 : 73.32

24 : 82.94 : 73.37
25 : 82.94 : 73.37

हर महीने एक रुपए बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत
जुलाई में लगा था झटका
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम आदमी को जोर का झटका लगा। प्रदेश सरकार ने बजट में पेट्रोल-डीजल पर एक रुपए सरचार्ज और एक रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी। राज्य का अतिरिक्त कर भी ग्राहकों पर थोपा गया। नतीजतन छह जुलाई को पेट्रोल 4.63 और डीजल 4.53 रुपए महंगा हो गया। जबकि वर्ष 2018 में राज्य और केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 2.50-2.50 रुपए कम किए थे। साल के आखिर में दिसम्बर में डीजल की कीमत में सात दिनों में एक रुपए की बढ़ोतरी हुई।

Home / Jabalpur / हर महीने एक रुपए बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो