scriptpetrol diesel rate पेट्रोल के दाम 11 रुपए बढ़े, डीजल भी पहुंचा आसमान पर | petrol diesel rate today in mp | Patrika News

petrol diesel rate पेट्रोल के दाम 11 रुपए बढ़े, डीजल भी पहुंचा आसमान पर

locationजबलपुरPublished: May 28, 2018 09:40:16 am

Submitted by:

Lalit kostha

पेट्रोल के दाम 11 रुपए बढ़े, डीजल भी पहुंचा आसमान पर
 

Increased price of petrol, diesel

petrol diesel

जबलपुर. मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर देशभर की विपक्षी पार्टियां उनसे हिसाब किताब मांग रही हैं। वहीं बढ़ती पेट्रोल डीजल कीमतों के चलते आम जनता भी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में विपक्ष को बैठे बिठाए एक मुद्दा भी मिल गया है। रोज नए रेट से पेट्रोल डीजल बेचा जा रहा है। ऐसे में घरों का बजट कुछ हद तक बिगड़ा भी है। पिछले पंद्रह दिनों की बात करें तो 11 रुपए तक पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। वहीं डीजल के रेट भी रोज बढ़ते जा रहे हैं। जबलपुर में डीजल वाहन चलाने वालों के हालात बहुत बुरे हैं। वे माइलेज के चक्कर में इन गाडिय़ों को चला रहे थे, लेकिन महंगा डीजल डलवाने के बाद ये माइलेज कम हो गया है।

about-

माइलेज के लिए अब पेट्रोल चलित वाहनों की ओर रुझान
पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच लगातार घट रहा अंतर

petrol diesel rate today in mp

ये है हालात
अधिक माइलेज के लिए डीजल कार और ऑटो खरीदने वालों को ईंधन की बढ़ती कीमतों ने निराश कर दिया है। कीमतों में तेजी के असर से पेट्रोल-डीजल के दाम का अंतर हर दिन कम हो रहा है। रविवार को यह अंतर 11.04 रुपए था। इसलिए अब अधिकतर लोग पेट्रोल वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं। शहर में रविवार को पेट्रोल 83.80 रुपए और डीजल ७२.७६ रुपए लीटर बिका। पिछले साल अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर में इनकी कीमतों में क्रमश: 13.77, 13.32 और 12.56 रुपए का अंतर था। कीमतें बढऩे का सबसे अधिक असर डीजल वाहन चलाने वालों पर पड़ रहा है।

ऑटोमोबाइल कारोबार से जुडे़ सचिन सेलट ने बताया पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों पर पड़ा था। तब पेट्रोल कार ही ज्यादा बिकनें लगी थीं। अब दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है। एेसे में छोटे वाहनों में पेट्रोल से चलने वाली कारों की डिमांड बढ़ी है। एसयूवी लेवल पर लोग डीजल कारें खरीदना पसंद करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो