scriptपेट्रोल रोज बना रहा नए रिकॉर्ड, पम्पों पर धरना देने पहुंचे कांग्रेसी- देखें वीडियो | petrol rate highest in everyday, congress protest today- see video | Patrika News

पेट्रोल रोज बना रहा नए रिकॉर्ड, पम्पों पर धरना देने पहुंचे कांग्रेसी- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jun 11, 2021 03:08:50 pm

Submitted by:

Lalit kostha

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन
 

petrol rate

petrol rate

जबलपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को पेट्रोल पंपों पर धरना देने पहुंची। दोपहर 12 बजे होने वाला यह आंदोलन कोविड प्रोटोकॉल के बीच किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर बनाई गई नीति एवं राज्य सरकार द्वारा इस पर लगाए गए भारी भरकम टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81w8ri

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि अखिल भारतीय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किए गए इस आंदोलन में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संगठनों के साथ विरोध में अपनी भूमिका निभाई है। इसी प्रकार कांग्रेस ने एक सूची जारी दी थी जिसमेंं बताया गया था कि कौन सा संगठन किस पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन करेगा।

 

यहां हुआ प्रदर्शन
शहर कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल अग्रवाल पेट्रोल पम्प बलदेवबाग चौक, महिला कांग्रेस रानीताल हनुमान मंदिर पेट्रोल पम्प, पूर्व पार्षद दल तैय्यब पेट्रोल पम्प, युवा कांग्रेस दीनदयाल चौक पेट्रोल पम्प, एनएसयूआई सिविल लाइन पेट्रोल पम्प, जाकिर हुसैन ब्लॉक रददी चौकी, जवाहर लाल नेहरू ब्लॉक छोटी लाइन फ ाटक, इंदिरा गांधी ब्लॉक गढ़ा, शंकरशाह ब्लॉक बादशाह हलवाई मंदिर, मदन महल ब्लॉक मदन महल, गोकलपुर ब्लॉक गोकलपुर, मोतीलाल नेहरू ब्लॉक पनेहरा, कस्तूरबा ब्लॉक मेहता पेट्रोल पम्प, कैंट ब्लॉक बिलहरी, राधाकृष्णन ब्लॉक व्यौहारबाग पेट्रोल पम्प, कमला नेहरू ब्लॉक उखरी पेट्रोल पम्प, मौलाना ब्लॉक दमोहनाका, रांझी ब्लॉक रांझी पेट्रोल पम्प, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट व आईटी सेल प्रकोष्ठ गोहलपुर, सद्भावना प्रकोष्ठ रांझी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कृषि कॉलेज स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81w8rg
https://www.dailymotion.com/embed/video/x81w8rd
https://www.dailymotion.com/embed/video/x81w8ra
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो