जबलपुर

जबलपुर में संचालित फिलाटेली का दफ्तर बंद, खाते भोपाल शिफ्ट किए

जेईसी का रहा आखिरी डाक टिकट

जबलपुरJul 23, 2021 / 07:37 pm

reetesh pyasi

Philateli

जबलपुर। शहर में पिछले कई सालों से चल रहे फिलाटेली दफ्तर को बंद कर दिया गया। इस दफ्तर से शहर से जुड़े करीब 300 अकाउंट होल्डर के खातों को भोपाल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस कार्यालय से जुड़े 9 जिलों के होल्डरों को भी मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा विमोचित किया कॉलेज का डॉक टिकट जबलपुर कार्यालय के नाम आखिरी टिकट रहा है।
जबलपुर से जुड़े थे इन जिलों के दफ्तर
जानकारों के अनुसार वर्ष 2005-06 में फिलाटेली कार्यालय को मुख्य डाकघर में स्थापित किया गया था। इस कार्यालय से जबलपुर के अलावा रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, कटनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, मंडला, बैतूल जिले भी संचालित किए जाते थे। फिलाटेली के माध्यम से स्पेशल कवर, माए स्टेम्प, पोस्टर कलेक्शन के साथ ही दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत 6000 रुपए की दसवीं के छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती थी।
कोरोना काल में बंद थी गतिविधियां
फिलाटेली ऑफिस के माध्यम से हर साल करीब 6 से 7 लाख रुपए की आय जबलपुर द्वारा अॢजत की जाती थी। लेकिन इस ऑफिस को घाटे की बात कहते हुए बंद कर भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया। डेढ़ साल गतिविधियां बंद रहने के कारण कुछ खास आमदनी नहीं हो सकी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.