scriptक्यों और कहां बनेगा देश का दूसरा पिंक स्टेशन…जानने के लिए पढ़ें | pink railway station | Patrika News

क्यों और कहां बनेगा देश का दूसरा पिंक स्टेशन…जानने के लिए पढ़ें

locationजबलपुरPublished: Mar 07, 2019 07:05:40 pm

Submitted by:

virendra rajak

पश्चिम मध्य रेल द्वारा आज किया जाएगा पिंक स्टेशन घोषित

jabalpur

pink station

कुल स्टाफ 183
अब तक तैनाती 63

जबलपुर, हर एक क्षेत्र में महिलाओं की सशक्त भूमिका का परिचायक बन रहा मदन महल रेलवे स्टेशन देश का दूसरा एेसा रेलवे स्टेशन होगा, जिसमें सिर्फ महिला अधिकारी और कर्मचारी काम करेंगीं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को इसे पिंक स्टेशन (महिला स्टेशन) घोषित किया जाएगा। देश के दूसरे और पश्चिम मध्य रेल का यह पहला एेसा रेलवे स्टेशन होगा, जो आधिकारिक रूप से पिंक स्टेशन कहलाएगा। महिला दिवस के अवसर पर सभी महिला अधिकारी और कर्मचारी यहां पिंक ड्रेस में नजर आएंगीं।

सुबह ११ बजे होगी घोषणा
शुक्रवार को महिला दिवस पर मदन महल स्टेशन में अपर मंडल रेल प्रबंधक अंजू मोहनपुरिया द्वारा मदन महल स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इस स्टेशन पिंक स्टेशन घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक छह पर महिला कर्मियों के कक्ष का भी उद्घाटन किया जाएगा।

मिलेगा अच्छा वातावरण
मदन महल, देश का दूसरा एवं पश्चिम मध्य रेलवे का पहला स्टेशन बनेगा जहाँ स्टेशन का पूरा कार्यभार महिलायों द्वारा ही संचालित किया जायेगा। इस सम्बन्ध में रेल प्रशासन ने कहा है कि महिला स्टेशन बनने पर इस स्टेशन के रेलवे से सम्बंधित समस्त कार्य महिलाओ द्वारा ही किया जायेगा। रेलवे के इस अभिनय प्रयास से आम यात्रियों को महिला सशक्तिकरण के बदले वातावरण में अच्छा अनुभव मिलेगा।

जबलपुर भेजे गए पुरुषकर्मी
मदन महल स्टेशन में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं पूर्व से वहां पदस्थ पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों को जबलपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तक मदन महल रेलवे स्टेशन में ६३ महिला अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो