scriptहरियाली के संकल्प के साथ रोपे पौधे | Plant Plantation with greenery | Patrika News

हरियाली के संकल्प के साथ रोपे पौधे

locationजबलपुरPublished: Aug 07, 2018 01:16:27 am

Submitted by:

sudarshan ahirwa

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान : धरमपुरा गांव में ग्रामीणों, समाजिक संगठनों के सदस्यों ने की सहभागिता

Plantation

Plantation

जबलपुर. गोसलपुर. पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से वातावरण दूषित हो रहा है। लोग स्वच्छ प्राणवायु के लिए लोग तरस रहे हैं। हरियाली बनाए रखने के लिए छायादार और फलदार पौधे लगाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। समय रहते पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित और संरक्षित नहीं किया गया तो आने समय भयावह होने वाला है। पर्यावरण को बचाने के लिए पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान मील का पत्थर साबित होगा।

ग्राम धरमपुरा स्थिति प्रस्फुटन वाटिका में पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत सोमवार को पौधरोपण किया गया। आमजन, ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्रों, एनसीसी के कैडेट्स ने आम, जामुन, आंवला और अशोक के 60 से अधिक पौधे रोपे। सभी ने इन्हें सुरक्षित और संरक्षित करने का संकल्प लिया। जनपद पंचायत सिहोरा अध्यक्ष सरिता सिंह ने पत्रिका के पौधेरोपण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पौधों से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए और इसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। अगर हम यह संकल्प ले लेंगे तो वह दूर नहीं जब पृथ्वी हरियाली से भर जाएगी। भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने कहा कि प्रकृति ने हमें इतना कुछ दिया है। हम सबका दायित्व बनता है कि प्रकृति को पौधरूपी उपहार प्रदान करें। उन्होंने पत्रिका के पौधरोपण अभियान में भाग लेते हुए पौधा रोपण कर स्वयं के खर्च से प्रत्येक पौधे के लिए ट्री गार्ड देने की घोषणा की।

इन्होंने किया सहयोग
पौधरोपण में भीम सिंह डामोर संभागीय समन्वयक मप्र जन अभियान परिषद्, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पराज ङ्क्षसह बघेल, आरके सिंह शाखा प्रबंधक एसबीआई, डॉ. दीपक गायकवाड़, एसके काछी एनसीसी आफिसर, सुखदेव पटेल सरपंच गोसलपुर, मनीष पटेल जनपद सदस्य, मोक्ष मानव संस्था के आशीष ठाकुर, मप्र जन अभियान परिषद् के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर संतोष झारिया, अमर श्रीवास, टीआई गोसलपुर एसआर मरावी, गनपत सिंह चौहान, दीपक प्रीतवानी, हेमचंद असाटी शामिल रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो