जबलपुर

पर्व पर पौधे रोपे और रक्षा सूत्र बांधकर दिया अनूठा वचन, देखें लाइव

ब्रह्मा योग समिति के पदाधिकारियों ने पार्क में पौधे लगाए

जबलपुरAug 26, 2018 / 03:26 pm

deepankar roy

Planting in Jabalpur

कटनी/जबलपुर। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत जागृति पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान हरि ब्रह्मा योग समिति के पदाधिकारियों ने पार्क में पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे सबसे बड़े रक्षक हैं। पत्रिका ने पेड़ पौधे लगाने का जो अभियान शुरू किया है। वह सराहनीय है। इस अभियान के तहत अनेक जगहों पर पेड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।


सुरक्षा नहीं होने से सूख जाते हैं पौधे
लोगों ने कहा कि अक्सर देखने में यह आता है कि हम लोग पौधे लगाकर भूल जाते हैं। इससे वे सूख जाते हैं। पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी जरूरी है। इसलिए रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया जाना बहुत जरूरी हो गया था। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अब लोगों के अंदर पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का जब्जा पैदा हो गया है। जगह-जगह लोग पेड़ पौधे लगा रहे हैं। पौधे हम लोगों के जीवन हैं। बिना पेड़ पौधेां के मनुष्य का जीवन बेकार है। पेड़ों की कमी के चलते आज पर्यावरण असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है। लोगों ने हरे पेड़ों को काट डाला लेकिन उनकी तुलना में पेड़ नहीं लगाया। इसके चलते ग्लोबल वार्मिंग जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कटनी सहित पूरे प्रदेश में भी तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। इसका कारण दिन रात पेड़ों की कटाई है। सभी जगह दिन रात पेड़ों की कटाई चल रही है। जंगल तक साफ कर दिए गए हैं। ऐसे में पत्रिका का हरित प्रदेश का अभियान सराहनीय पहल है। इस पहल से लोगों के अंदर जागरूकता पैदा होगी। इससे वे पेड़ पौधे लगाने के लिए पहल करेंगे। जो इस प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के लिए जरूरी है।

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.