scriptSexual harassment: युवती को बना रहा था हवस का शिकार, हुआ यह अंजाम | police arrested Sexual criminal in jabalpur | Patrika News

Sexual harassment: युवती को बना रहा था हवस का शिकार, हुआ यह अंजाम

locationजबलपुरPublished: Aug 14, 2017 10:51:00 am

Submitted by:

deepak deewan

खेत में छुपकर युवती ने बचाई अपनी जान, आरोपित युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sexual harassment at jbp

Sexual harassment at jbp

जबलपुर। युवतियों, किशोरियों से दुराचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैंं। कहीं उन्हें बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर यह कृत्य किया जा रहा है तो कहीं डरा-धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। चिंता की बात तो यह है कि कड़ी कानूनी कार्रवाई के बाद भी ऐसी वारदातों पर लगाम नहीं लग पा रही है बल्कि इनमें लगातार इजाफा हो रहा है।

खेत में छिपकर बचाई जान
रविवार को एक ऐसी ही घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि एक युवक चार माह से किशोरी को डरा-धमकाकर हवस का शिकार बना रहा था। शनिवार को भी जान से मारने की धमकी देकर उसने यही करना चाहा। किशोरी ने भागकर खेत में छिपकर जान बचाई। बाद में घर पहुंचकर परिजनों से पूरी बात बताई। रविवार को अधारताल पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला व उसका पति रोजाना काम पर चले जाते थे। घर में १७ वर्षीय बेटी रहती थी। उनके घर आने-जाने वाले रंजीत बर्मन ने इसका फायदा उठाते हुए चार माह पूर्व किशोरी को डरा-धमकाकर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद कई बार उसने किशोरी के साथ जबर्दस्त ऐसी मनमानी की। शनिवार शाम किशोरी ने विरोध किया तो रंजीत ने उसे जान से खत्म करने की धमकी दी।

महिला से दुराचार
इधर दुराचार का एक और मामला तब सामने आया जब एक महिला को झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपित पर बरेला पुलिस ने रविवार को प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि ४० वर्षीय महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। वह खुद काम करके अपने बच्चों और खुद का पेट पालती है। एक साल पूर्व भागचंद पटेल ने उसे बातों मं फंसाया और जिंदगीभर भरण पोषण की बात कह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। उस बदमाश ने आखिरकार महिला को धोखा दे दिया। सालभर तक महिला की आबरू से खेलता रहा भागचंद पांच अगस्त को उसे छोडक़र भाग निकला। महिला ने उसकी सब जगह तलाश की और जब यह साफ हो गया कि भागचंद उसे धोखा देकर भागा है तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो