scriptखतरनाक हैं ये तस्कर, इनके पास मिलीं कई विदेशी पिस्टल्स और गन | police has arrested eight hoodlum | Patrika News

खतरनाक हैं ये तस्कर, इनके पास मिलीं कई विदेशी पिस्टल्स और गन

locationजबलपुरPublished: Jul 30, 2018 06:52:06 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

police has arrested eight hoodlum

police has arrested eight hoodlum

जबलपुर। सिटी पु़लिस ने आठ खतरनाक हथियारों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी कट्टे और पिस्टल बरामद हुए हैं। उक्त कार्रवाई जबलपुर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देश के बाद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपियों को पकडऩे के लिए निर्देश दिया था। इसके बाद अधिकारियों के साथ संभाग के थाना प्रभारियों एवं क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपियों को पकडऩे के लिए लगाया गया था।


घेराबंदी कर पकड़ा
सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पाटबाबा रोड विद्या नगर के सड़क किनारे पर हैं। सूचना के बाद पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर चार आरोपियों को यहां से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में राजा सिंह ठाकुर पिता सूरज सिंह ठाकुर उम्र 21 साल निवासी ग्राम हरदुआ थाना पाटन, अमित तिवारी पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बागरी नटवारा थाना शहपुरा, सर्वेन्द्र सिह ठाकुर पिता लेखन सिंह ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम बजरंग गढ़ थाना पाटन, नरेन्द्र सिंह पिता ओंकार सिंह ठाकुर निवासी भनोटी थाना शहपुरा जिला जबलपुर शामिल हैं। इनके पास से दो देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, ६ कारतूस एवं एक चाकू मिला।

चार आरोपी टेस्टिंग रोड पर पकड़ाए
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मुखबिर से टेस्टिंग रोड ओवर ब्रिज के पास हथियारों के साथ चार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस बल ने चारों आरोपियों को टेस्टिंग रोड ओवर ब्रिज के पास से दबोच लिया। पकड़ाए आरोपियों में धर्मेन्द्र सिंह लोधी पिता डेलन सिंह लोधी उम्र 19 साल निवासी शहपुरा भिटौनी थाना शहपुरा, गुरुवेन्द सिंह लोधी पिता शिवराज सिंह लोधी उम्र 20 साल निवासी फुलर भीटा थाना सिहोरा,भूपेन्द्र सिंह लोधी पिता शिव सिंह लोधी उम्र 35 साल निवासी ठाकुर काँलोनी पाटन थाना पाटन, रामशरण लोधी पिता कृष्णा लोधी उम्र 20 साल निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन थाना पाटन शामिल हैं। आरोपियों से एक देशी पिस्टल, एक देशी 315 बोर का कट्टा, 2 जिन्दा कारतूस एवं दो लोहे के बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं।

पकडऩे में ये रहे शामिल
आरोपियों को पकडऩे वालों में थाना प्रभारी घमापुंर संजय डिण्डोलिया के नेतृत्व में क्राइम बा्रंच के उनि अनिल गौर, आरक्षक राजेश पाण्डे, सुशील पाण्डे, सुनील पारधी, प्रेमलाल विश्वकर्मा, अखिलेश यादव, नितिन जोशी , सुजेश विजयन, थाना घमापुर के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र शर्मा, आरक्षक मुकेश पाटकर, सुनील दुबे की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने पुलिस टीम को पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो