19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2021 की जनगणना का बजा बिगुल, इन अफसरों को सौंपा जिम्मा

प्रदेश के इस जिले में जनगणना की तैयारी शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
population census

population census

जबलपुर। जिले में जनगणना की तैयारी प्रारंभ हो गई है। जनगणना 2021 के लिए अधिकारियों की नियुक्त कर दी है। इसमें संभागीय आयुक्त से लेकर नगर निगमों के जोनल अधिकारी तक की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अब जल्द यह अधिकारी अपना काम शुरू कर देंगे। प्रत्येक दस साल में जनगणना होती है। आखिरी जनगणना के आंकड़े वर्ष 2011 में जारी किए गए थे। जनगणना में मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों का क्षेत्र भी निर्धारित किया गया है। इसी के अनुरूप अगला कार्यक्रम संचालित होगा।

...तब 14 प्रतिशत वृद्धि आई थी सामने
जनगणना 2011 में जबलपुर जिले की आबादी 24 लाख 60 हजार 714 थी। जनसंख्या वृद्धि की दर करीब 14 प्रतिशत थी। यही स्थिति रही तो आबादी 3 लाख 44 हजार बढ़ जाएगी। यानी यह 28 लाख तक पहुंच सकती है। जनगणना में कई प्रकार की जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसमें नाम, पता और जाति व धर्म के अलावा मकान की जानकारी, उनमें कमरों की संख्या। प्रकाश और पानी का स्त्रोत क्या है। शौचालय की स्थिति, गंदे पानी की निकासी, रसोईघर, एलपीजी कनेक्शन, मोबाइल, स्मार्टफोन, टेलीविजन, कम्प्यूटर, लैपटॉप, इंटरनेट कनेक्शन, साइकल, मोटरसाइकल सहित अन्य प्रकार की जानकारियां शामिल होंगी।

इन अधिकारियों को जिम्मेदारी
संभागायुक्त, कलेक्टर, सीईओ, अपर और संयुक्त कलेक्टर, जिला सांख्यिकी, योजना, शिक्षा, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार, सीईओ जनपद, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, नगर निगम के प्रशासक, आयुक्त, उपायुक्त, नगर पालिका और नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, केंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ, नगर निगम के जोनल अधिकारी और सीईओ (विशेष क्षेत्र) को शामिल किया गया है।

वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़े
कुल जनसंख्या 24,60,714
शहरी जनसंख्या 14,38,777
ग्रामीण जनसंख्या 10,21,937
पुरुषों की संख्या 12,78,448
महिलाओं की संख्या 11,82,266
जनसंख्या वृद्धि दर 14.4त्न
लिंगानुपात 928