scriptमरीजों के खाने में मिलाई टॉयलेट में डालने वाली गोलियां | Pouring pills mixed in the patients' food in government hospital in mp | Patrika News

मरीजों के खाने में मिलाई टॉयलेट में डालने वाली गोलियां

locationजबलपुरPublished: Jan 25, 2020 12:24:00 pm

Submitted by:

deepankar roy

विक्टोरिया जिला अस्पताल की रसोई में गम्भीर लापरवाही

इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर, कोरोना मरीजों को मिलेगा पौष्टिक आहार

इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर, कोरोना मरीजों को मिलेगा पौष्टिक आहार

जबलपुर. विक्टोरिया जिला अस्पताल की रसोई में मरीजों के लिए खाना तैयार करने में गम्भीर लापरवाही उजागर हुई है। अस्पताल की रसोई में पकाई गई सब्जी में टॉयलेट में डालने वाली गोलियां घुली मिलीं। हालांकि, खतरनाक रसायन की मिलावट मरीजों को सब्जी परोसे जाने के पहले ही पकड़ गई है। वरना इस चूक से अस्पताल में भर्ती सैकड़ों मरीजों की सेहत को गम्भीर नुकसान पहुंच सकता था। सब्जी में मिलावट और रसोई में लापरवाही सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में मामले की जांच शुरु कर दी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सब्जी में गोलियां मिलाने वाले अज्ञात के विरुद्ध ओमती थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सब्जी से गंध आने पर संदेह हुआ

अस्पताल की रसोई में प्रतिदिन सुबह और शाम को भर्ती मरीजों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को शाम को मरीजों को परोसने के लिए जो सब्जी तैयार की गई थी उसमें कुछ विचित्र गंध आई। इस पर रतनलाल नागेश नामक एक कर्मी से सब्जी का परीक्षण कराया गया। उसने सब्जी का सेवन किया तो कुछ देर बाद उल्टियां होने लगी। गड़बड़ी की आशंका होने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया। जांच करने में सब्जी में शौचालय में डालने वाली गोलियों के अंश मिले।

मरीजों की सेहत को नुकसान पहुंच सकता था

विशेषज्ञों के अनुसार गोलियां में मिले रसायनिक पदार्थ के सेवन से उल्टी, चक्कर आने के साथ ही व्यक्ति बेहोश हो सकता है। मात्रा ज्यादा होने पर उसके सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। गम्भीर बीमारी से पीडि़त मरीज के द्वारा गोली युक्त खाने का सेवन करने पर समस्या गंभीर हो सकती है। इस मामले के सामने के साथ ही अस्पताल प्रबंधन की रसोई में बरती जाने वाली लापरवाही सामने आई है। आहार सलाहकार ओम प्रकाश नामदेव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध भादंवि की धारा 284 का प्रकरण दर्ज किया है। मामले का जांच में लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो