scriptप्रदोष व्रत के साथ ये ग्रह दे रहे शुभ संकेत, राजनीति में इनको मिलेगा फायदा- पंचांग | pradosh vrat puja vidhi with muhurat | Patrika News

प्रदोष व्रत के साथ ये ग्रह दे रहे शुभ संकेत, राजनीति में इनको मिलेगा फायदा- पंचांग

locationजबलपुरPublished: Apr 17, 2019 09:41:05 am

Submitted by:

Lalit kostha

प्रदोष व्रत के साथ ये ग्रह दे रहे शुभ संकेत, राजनीति में इनको मिलेगा फायदा- पंचांग

प्रदोष व्रत के साथ ये ग्रह दे रहे शुभ संकेत, राजनीति में इनको मिलेगा फायदा- पंचांग

प्रदोष व्रत के साथ ये ग्रह दे रहे शुभ संकेत, राजनीति में इनको मिलेगा फायदा- पंचांग

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सावान तारीख 11, अयन : उत्तरायण, ऋतु : बसंत, मास : चैत्र, पक्ष : शुक्ल, तिथि – रात्रि 8.29 तक जया तिथि त्रयोदशी उपरांत रिक्ता तिथि चतुर्दशी रहेगी। जया तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य सम्पन्न किए जा सकते हंै। इस तिथि में विवाह, राजकीय कार्य, वास्तु, ग्रहारम्भ, आभूषण निर्माण, अलंकार, साज सज्जा तथा जन हितकारी कार्य अत्यंत शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। देवी आराधना हितकर तथा कल्याणकारी रहेगी।
योग- प्रात: शाम 4.48 तक धु्रव उपरांत व्यतिपात योग रहेगा। शुभ कार्य हेतु धु्रव योग शुभ माना जाता है।
विशिष्ट योग- आज प्रदोष व्रत तथा प्रवर्धवान नामक उपयोग के कारण विशिष्ट कार्य हेतु दिन शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से कौलव उपरांत तैतिल तदनंतर गर करण का प्रवेश होगा। करण शुभ कारी है।

नक्षत्र- धु्रवसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रात्रि 10.00 बजे तक उपरांत लघुसंज्ञक नक्षत्र हस्त नक्षत्र रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में विवाह, यज्ञोपवीत, अलंकार, कृषिकार्य, गृहारम्भ, ग्रहप्रवेश, यात्रा, विद्या, व्यापारिक यात्रा जैसे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हंै। वहीं हस्त नक्षत्र में प्रतिष्ठा, सवारी, पुष्टता जैसे कार्य शुभ माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त – आज पत्र लेखन, भ्रमण मनोरंजन, राजनीति वार्ता, कूटनीति वार्ता, व्यापारारम्भ, क्रय विक्रय, आमोद प्रमोद जैसे कार्यों हेतु दिवस शुभ तथा अनुकूल रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ, अमृत दोपहर 4.30 से 6.00 लाभ तथा रात्रि 7.30 से 10.30 शुभ तथा अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : प्रदोष व्रत, अनंग त्रयोदशी तथा महावीर जयंती का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।

चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक बुध प्रधान राशि कन्या राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मेष राशि में गुरु धनु राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं। सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास दक्षिण दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 12.00.00 बजे से 1.30.00 बजे तक। शुभ कार्य हेतु वर्जित
आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्मे बालकों का नामाक्षर टे,टा,पो,पा, अक्षर से आरम्भ कर सकते हंै। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि सिंह होगी, राशि स्वामी सूर्य तथा रजतपाद पाया में जन्म माना जाएगा। सिंह राशि के जातक प्राय: शांत, गम्भीर तथा सरल, सुधारवादी मननशील, लज्जाशील, समाजसेवी, परोपकारी, विवेकी, विवेकवान, धर्मात्मा प्रतिष्ठावान, व्यवसाय में सफल रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो