स्मृति चिन्ह किया था भेंट- भेड़ाघाट से वापसी के दौरान नगर परिषद् की टीम ने झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को भेड़ाघाट की सीनरी स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की थी। नगर परिषद् के तत्कालीन सीएमओ रावत ने बताया की समारोह का फोटो आज भी कर्मचारियों व स्थानीय जनों ने संभालकर रखा है। वे सभी तत्कालीन राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के सरल स्वाभाव से बहुत प्रभावित हुए थे। द्रोपदी मुर्मू प्रोटोकॉल से हटकर सहज-सरल रूप से सभी से मिली थीं और उनके स्वाभाव में मातृत्व व वात्सल्य का भाव था, जो आज भी सभी के लिए अविस्मरणीय है। जब से उन्हें एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है भेड़ाघाट नगर परिषद् के कर्मचारियों में उनका जबलपुर दौरा फिर चर्चा का विषय बन गया है। धुआंधार के दर्शन करके वे बोली थीं अप्रतिम, यहां असीम शांति का अनुभव हो रहा है। भेड़ाघाट में उन्होंने लगभग 45 मिनट का समय बिताया था। दरअसल 30 अप्रेल 2017 को वे शासकीय कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर आई थीं। तब वे झारखंड की राज्यपाल थीं। नाव में बैठने से पहले उन्होंने चप्पल उतार दी थीं। प्रोटोकॉल में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों से कहा था कि मैया नर्मदा की गोद में ऐसे ही जाऊंगी।