मार्च में था सस्ता तेल
अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा थीं। पेट्रोल 118 रुपए 13 पैसे और डीजल 101 रुपए 17 पैसे प्रतिलीटर बिक रहा था। अप्रेल से यह रेट चल रहा था। इसमें कोई कमी नहीं आई थी। जबकि मार्च के महीने में यह कम था। पेट्रोल 107 रुपए 21 पैसे और डीजल 90 रुपए 88 पैसे प्रतिलीटर तक बिक रहा था। हालांकि बाद में रेट में लगातार बढ़ोत्तरी हुई। इसका प्रभाव चीजों की कीमतों पर पड़ा। व्यापारी के पास चीजों के दाम बढ़ाने का जवाब भाड़ा के रूप में रहता था। इससे ग्राहक परेशान था।
उज्ज्वला योजना में मिलेगा
लाभ पेट्रोल और डीजल की कीमत के साथ ही उज्जवला योजना के हितग्राहियों को अब हर महीने एलपीजी सिलेंडर पर करीब 200 रुपए सब्सिडी मिलेगी। यह 12 सिलेंडर पर मिलेगी। जिले में करीब 1 लाख 69 हजार हितग्राही उज्जवला योजना के तहत पंजीकृत हैं। अभी 14.2 किग्रा सिलेंडर की कीमत 1 हजार 6 रुपए 50 पैसे हैं। इसमें सामान्य उपभोक्ताओं को अभी कोई छूट नहीं मिल रही है। लेकिन उज्जवला योजना के हितग्राहियों को यह करीब 8 सौ रुपए में मिलेगा।
शहर में यह हैं कीमतें
पेट्रोल 108.63 डीजल 93.91
रुपए प्रतिलीटर
एलपीजी सिलेंडर
1006.50, 14.2 किग्रा