scriptशिक्षकों ने कुछ ऐसा किया कि प्राचार्य मैडम क्लॉस में हो गईं बेहोश, जानें फिर क्या हुआ | Principal unconscious at class room in jabalpur | Patrika News

शिक्षकों ने कुछ ऐसा किया कि प्राचार्य मैडम क्लॉस में हो गईं बेहोश, जानें फिर क्या हुआ

locationजबलपुरPublished: Nov 10, 2016 10:49:00 pm

Submitted by:

neeraj mishra

शिक्षकों से कहासुनी के बाद प्राचार्य हुई बेहोश, 108 की मदद से उन्हें ले जाया गया अस्पताल

teacher

teacher

जबलपुर। शासकीय उत्कृष्ट मॉडल स्कूल राजनीति का अखाड़ा बन गया है। गुरुवार को शिक्षकों और प्राचार्य के बीच विवाद इतना बढ़ा कि प्राचार्य बेहोश हो गईं। उन्हें 108 एंबुलेंस से विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 12.30 बजे प्राचार्य वीणा बाजपेयी ने शिक्षकों के कक्षाओं से नदारद रहने को लेकर आपत्ति जताई। 

12वीं की कृषि विज्ञान कक्षा में अंग्रेजी शिक्षक के नहीं होने पर छात्राओं से लिखित में जानकारी ली गई। शिक्षकों ने बच्चों से लिखवाने का विरोध किया। इस बात को लेकर शिक्षक प्राचार्य कक्ष जा पहुंचे। यहां कहा-सुनी के बीच प्राचार्य गश खाकर गिर गई। उधर, शिक्षकों का कहना है कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में पढ़ाई करा रहे हैं। कक्षाओं का राउंड लेकर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है।

इनका कहना है कि

अभिभावक कक्षाएं नहीं लगने की शिकायत करते हैं। जिसकी जानकारी बच्चों से लिखित में ली जा रही है। इस संबंध में डीईओ और कलेक्टर के समक्ष बात रखी जाएगी।
वाीणा बाजपेयी, प्राचार्य, मॉडल स्कूल
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो