scriptवॉक पाथ को बना दिया डंपिंग प्वाइंट | Problems going to walkers in Smart City Area Right Town | Patrika News

वॉक पाथ को बना दिया डंपिंग प्वाइंट

locationजबलपुरPublished: Oct 11, 2020 09:40:08 pm

Submitted by:

Manish garg

स्मार्ट सिटी एरिया राइट टाउन में वॉक पर जाने वालों को हो रही परेशानी

Municipal Corporation jabalpur

Municipal Corporation jabalpur

जबलपुर

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राइट टाउन में एमएलबी स्कूल के पास से मदनमहल स्टेशन के समीप आकर्षक निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। राइट टाउन में स्मार्ट सिटी योजना के तहत ७० करोड़ रुपए से अधिक लागत से स्मार्ट सड़क, यूटिलिटी डक्ट, अंडरग्राउंड केबल बिछाई जानी है। इसी प्रोजेक्ट के तहत लोगों के पैदल चलने के लिए वॉक पाथ बनाया गया है, लेकिन इसे स्मार्ट सिटी का डम्पिंग यार्ड बना दिया गया है। वॉक पाथ पर केबल सहित निर्माण सामग्री डम्प की गई है। सड़क के दोनों ओर वॉक पाथ की एक जैसी तस्वीर है। इस कारण यहां मार्निंग व इवनिंग वॉक करने वालों को समस्या हो रही है। यहां अभी नई सड़क भी बनी हैं परंतु सड़क भी निर्माण कार्यो के चलते खराब हो रही है। लोगों का कहना है कि कार्य यदि व्यवस्थित ढंग से©Uहो तो समस्या नहीं होगी। कुछ राहत भी मिलेगी।
स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष कुमार पाठक का कहना है कि विकास कार्य किए जा रहे हैं। जिससे निर्माण कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र को आकर्षक बनाया जा रहा है। विकास कार्यों की समीक्षा की है, अंडरग्राउंड केबलिंग व अन्य प्रोजेक्ट को भी गति दिया जाएगा। पाथ वे पर जो भी सामग्री है उसे हटा लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो