script#Changemakers: शुरु हुआ वादों का दौर…. जानिए क्या कह रहे हैं उत्तर-मध्य विस क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी | promises of potential candidates north-central assembly | Patrika News

#Changemakers: शुरु हुआ वादों का दौर…. जानिए क्या कह रहे हैं उत्तर-मध्य विस क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी

locationजबलपुरPublished: Oct 09, 2018 10:29:41 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के संभावित दावेदारों के वादे

mp assembly election 2018 latest news of political issue

उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के संभावित दावेदारों के वादे

जबलपुर। उत्तर-मध्य विधानसभा में कई समस्याएं अब भी हल नहीं हो पाई हैं। मौजूदा विधायक से लेकर विभिन्न दलों के दावेदारों ने विधानसभा की तस्वीर बदलने का रोडमैप बना रखा है। किसी की नजर में ट्रैफिक बड़ी समस्या है, तो किसी जलप्लावन से मुक्ति दिलाने का चैलेंज ले रखा है। कृषि उपज मंडी को व्यवस्थित करने से लेकर शहर के ट्रैफिक को गति देने के लिए नया मार्ग बनाने का सपना विभिन्न पार्टी के दावेदारों ने देखा है। पत्रिका अभियान से प्रेरित होकर सामने आए चेंजमेकर भी विधानसभा की समस्याओं को दूर करने का अपना रोडमैप तैयार किए हैं।


विधानसभा – उत्तर-मध्य (संभावित दावेदार)
कांग्रेस – बाबू विश्वमोहन
कांग्रेस – विनय सक्सेना
भाजपा – शरद जैन
चेंजमेकर – मनीष शर्मा

जाम से दिलाना है मुक्ति
भाजपा से मौजूदा विधायक शरद जैन मानते हैं कि उनकी विधानसभा सबसे सघन आबादी वाले क्षेत्रों में शुमार है। ऐसे में यहां सडक़ों का ज्यादा चौड़ीकरण नहीं हो सकता। दमोहनाका से मदन महल चौराहे के बीच फ्लाईओवर बनाने। माढ़ोताल का सौंदर्यीकरण कर एमआर-4 एक्सटेंशन की सौगात दिलाने का रोडमैप तैयार करना होगा। ताकि, दमोहनाका-अधारताल मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा व शहर को नया वैकल्पिक मार्ग मिल सके।

जलप्लावन रोकेंगे
कांग्रेस से दावेदार विनय सक्सेना क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या जलप्लावन को मानते हैं। निवाडग़ंज सब्जी मंडी को व्यवस्थित करना, जिसमें व्यापारियों को व्यवस्थित दुकानें मिलें। सब्जी के लिए कोल्ड स्टोरेज और बेहतर पार्र्किंग हो। बड़ा फुहारा, लार्डगंज, मिलौनीगंज क्षेत्र में व्यवस्थित यातायात बहाल कराना, जिससे व्यापार को गति मिले। चेरीताल, बल्देवबाग सहित अन्य स्थानों पर जलप्लावन रोकने की योजना और स्मार्ट सिटी के काम पूरा कराने पर जोर रहेगा।

फ्री-होल्ड कराएंगे जमीन
कांग्रेस से सम्भावित दावेदार बाबू विश्वमोहन मानते हैं कि विधानसभा क्षेत्र में नेपियर टाउन और राइट टाउन में फ्री होल्ड बड़ी समस्या है। यहां के रहवासियों की मांग पूरी कराने का प्रयास करेंगे। इस क्षेत्र का व्यापार बढ़े और युवाओं को रोजगार मिले, उसके लिए काम करेंगे। स्मार्ट सिटी के सबसे ज्यादा काम इसी विधानसभा में हैं। उसे समय पर पूरा करवाने, शिक्षा और चिकित्सा सुविधा बढ़ाना ताकि पढ़ाई और इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो