scriptProtest Against Inflation : घंटी और थाली बजाकर किया पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध | protest of Yuva Congress against price hike of petrol-diesel | Patrika News

Protest Against Inflation : घंटी और थाली बजाकर किया पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि का विरोध

locationजबलपुरPublished: Jul 04, 2021 08:43:22 pm

Submitted by:

praveen chaturvedi

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ रविवार को युवा कांग्रेस ने घंटी और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। पेट्रोल पम्प के पास दीया भी जलाया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से मामूली झड़प भी हुई।

Protest of Yuva Congress

थाली बजाकर महंगाई का विरोध करते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी।

जबलपुर. पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ रविवार को युवा कांग्रेस ने घंटी और थाली बजाकर प्रदर्शन किया। पेट्रोल पम्प के पास दीया भी जलाया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से मामूली झड़प भी हुई। पुलिस कर्मियों के रोकने के बाद भी प्रदर्शन जारी रहा।

इससे पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थ अवस्थी और शिशिर नन्होरिया की अगुवाई में मालवीय चौक पर एकत्र हुए। यहां से सभी थाली और घंटी बजाते हुए सुपर मार्केट की ओर पैदल रवाना हुए। प्रदर्शनकारी गैस सिलिंडर और पेट्रोल पम्प के कटआउट भी लिए हुए थे।

कांगे्रस नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए प्रधानमंत्री ने थाली और घंटी बजवाई थी, उसी से प्रेरित होकर युवक कांग्रेस पेट्रोल-डीजल के दाम करने के लिए सामूहिक प्रार्थना करेगी। प्रदर्शन में शिवम सैनी, विक्रम सिंह, रिज़वान अली, सौरभ गौतम, पंकज पटेल, अमित मिश्रा, आयुष मिश्रा, पलाश यादव, यशु नीखरा, अमन मेहरा, अभिषेक तांबे, सचिन वर्मा, अजय वर्मा, अंकेश करनेवार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो