scriptpsycho criminal: biker attack at house maids in roads | साइको हिटर: ‘घरों की काम वाली’ को देखते ही पीछे से मारकर भाग जाता है ‘बाइक वाला लडक़ा’ | Patrika News

साइको हिटर: ‘घरों की काम वाली’ को देखते ही पीछे से मारकर भाग जाता है ‘बाइक वाला लडक़ा’

locationजबलपुरPublished: Nov 12, 2022 11:54:11 am

Submitted by:

Lalit kostha

संजीवनी नगर क्षेत्र में 15 दिनों से ब्लैक बाइक वाले बाइकर की दहशत

biker.jpg
demo pic

जबलपुर। हम जैसे ही घर का काम करके बाहर निकलती हैं, वो पता नहीं कहां से आ जाता है, हम जब तक कुछ समझ पाते हैं वो हमारे पीछे जोर से हाथ मारकर अचानक गायब हो जाता है। कभी कभी तो सामने से आकर छाती पर...(हादसा बताते-बताते गला भर आया, आंखों से आंसू आ बहने लगे, थोड़ा रुकने के बाद) भर ताकत हाथ लगा देता है। उसका चेहरा हमने आज तक नहीं देखा। वो काली बाइक में हेलमेट पहनकर आता है। किसी गली से निकल जाएं, वो हमारे आगे पीछे हाथ लगाने से बाज नहीं आ रहा है। ये बात सुनीता(बदला हुआ नाम) ने बताई, जो संजीवनी नगर क्षेत्र के घरों में झाड़ू पोछा, बर्तन धोने समेत अन्य काम करने घर घर जाती है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.