जबलपुरPublished: Aug 19, 2023 09:13:09 pm
shyam bihari
भाजपा ने हारी सीटों के लिए कोई क्राइटेरिया नहीं अपनाया, कांग्रेस के दावेदारों में भी जगी उम्मीद
जबलपुर। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही भाजपा ने जबलपुर की पूर्व और बरगी विधानसभा में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि पार्टी ने इन दोनों ही सीट के लिए कोई क्राइटेरिया नहीं अपनाया। अंदरूनी सर्वे के बाद केंद्रीय समिति ने सीधे उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इन दो सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद पार्टी के पश्चिम और उत्तर विधानसभा सीट पर भी दावेदारों ने दौड़ शुरू कर दी है। इन दो सीटों पर भी दावेदारों की लम्बी कतार है। कांग्रेस में भी उम्मीद जगी है कि भाजपा के बाद पार्टी कमजोर सीटों पर समय से पहले उम्मीदवार घोषित कर देगी। कांग्रेस में सिहोरा, केंट, पनागर, पाटन विधानसभा में दावेदारों में घमासान है।