scriptबारिश के बादल खींचने वाली द्रोणिका खिसकी, जबलपुर के लोग उमस-गर्मी से हलाकान | rain clouds turned of other side, heat weather in mp | Patrika News

बारिश के बादल खींचने वाली द्रोणिका खिसकी, जबलपुर के लोग उमस-गर्मी से हलाकान

locationजबलपुरPublished: Jun 30, 2021 03:27:53 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मानसून का इंतजार: मंगलवार सूखा बीता, एक-दो दिन अभी बारिश की सम्भावना नहीं

monsoon_update.jpg

rain clouds turned of other side, heat weather in mp

जबलपुर। बारिश वाले बादल खींचने वाली द्रोणिका ऊपर की ओर खिसक गई है। इससे शहर में आसमान साफ हो गया है। सुबह से सूर्य किरण बिखेर रहा है। दिन में धूप तल्ख हो गई है। बारिश से आयी नमी धूप की तपिश में सूख रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पारा चढऩे से उमस और गर्मी हुई। दोपहर के समय चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेचैन किया। उमस अब रात को भी पीछा नहीं छोड़ रही है। दिन भर गर्मी के बाद शाम को हल्के बादल जरूर छाए। लेकिन बढ़ती उमस-गर्मी से मौसम का मिजाज अब लोगों को नहीं भा रहा है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेलिसयस रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा बना रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य के बराबर बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 75 प्रतिशत और शाम को 53 प्रतिशत थी। दक्षिण-पश्चिमी हवा 2-3 किमी प्रतिघंटा की गति से चली। जिले में सीजन में अभी तक 156 मिमी वर्षा हो चुकी है। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार अभी मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। एक द्रोणिका राजस्थान-उत्तर प्रदेश-बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। ये प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। इस कारण मौसम को प्रभावित नहीं कर रही है। आने वाले एक-दो दिन अभी मानसूनी बारिश की संभावना नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो