शुक्रवार को तापमान में गिरावट आयीं है। पारा 3 से 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ा है। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 30.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 90 प्रतिशत और शाम को 67 प्रतिशत थीं।
मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी बिहार ओर दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवात है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आ रहा है। इससे सम्भाग में कई जगह तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।