जबलपुरPublished: Oct 12, 2022 03:11:39 pm
Lalit kostha
तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से धान की खड़ी फसल खेतों में बिछी- देखें वीडियो
जबलपुर। सोमवार की रात आठ बजे तेज हवा के साथ हुई बर्बादी की बारिश ने धान के खेतों में जमकर कहर बरपाया। बारिश के साथ हवा की मार में खेतों में खड़ी की खड़ी फसल बिछ गई। मोटा अनुमान लगाया जा रहा है कि कुदरत की इस मार से धान की फसल को 40 से 50 प्रतिशत नुकसान पहुंचा है। जबलपुर जिले में धान का कटोरा कहे जाने वाले लमकना लखनपुर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक ग्रामों के खेतों में बेमौसम हुई बारिश का सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। लमकना हरसिंघी सुनगवा बिलगवा भीटा मुरेठ बटरंगी लखनपुर देवरी सहजपुरा आलासूर सिमरिया बघेली
सगोड़ी जुनवानी निगवानी उत्तम किस्म की धान की पैदावार पूरे क्षेत्र में बहुतायत में होती है ।