मौसम में बदलाव- बादलों की मौजूदगी से दिन में ठंड से राहत
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उछला पारा, रात में सर्दी
1.1 डिग्री बढ़ा तापमान
शहर में मंगलवार के अपेक्षाकृत बुधवार को तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान बढकऱ 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। दोनों स्तर पर तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 62 प्रतिशत और शाम को 36 प्रतिशत थी। उत्तर-पूर्वी हवा तीन किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।
फिर बादल और बूंदाबांदी के आसार
मौसम विज्ञान केन्द्र प्रभारी बीजू जॉन जैकब के अनुसार पश्मिमी विक्षोभ का प्रभाव आ रहा है। इसके कारण हल्के बादल छा रहे हैं। 18-19 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी दो-तीन दिन तापमान में गिरावट का अनुमान नहीं है।