scriptलाइव वीडियो: गिरे ओले, फसल को नुकसान, खुले में पड़ा हजारों क्विंटल धान भीगा | rainfall Live Video: Hail fell, crop damage in mp | Patrika News

लाइव वीडियो: गिरे ओले, फसल को नुकसान, खुले में पड़ा हजारों क्विंटल धान भीगा

locationजबलपुरPublished: Dec 29, 2021 12:28:13 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सर्द हुआ मौसम, बेमौसम झमाझम बारिश, दिन में घुप्प अंधेरा
 

rainfall Live

rainfall Live

जबलपुर। शहर में मंगलवार को सुबह से घनघोर बादल छाए। ठंडी हवा चली। सुबह 11.15 बजे के लगभग रात जैसा अंधकार छा गया। दृश्यता लगभग शून्य हो गई। राहगीरों को वाहनों की लाइट चालू करना पड़ी। सुबह 11.30 बजे के लगभग झमाझम बारिश शुरू हो गई। रामपुर, चरगवां, बरेला समेत कई इलाकों में ओले पड़े। ओलावृष्टि के बाद कड़ाके की ठंड से लोग दिन में भी ठिठुरे। लोगों ने जगह-जगह अलाव जला लिए। रुक-रुककर बारिश शाम तक जारी रही। दिन का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्र्रता 76 प्रतिशत, शाम की आद्र्रता 98 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 20.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चली।

तापमान में 2 से 4 डिग्री आ सकती है कमी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान के ऊ पर प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। जिससे होकर मध्यप्रदेश और तेलंगाना तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके कारण अगले 48 घंटे में पूर्वी मध्यप्रदेश में कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो