script

राजस्थान की हवाओं ने झुलसाया मध्य प्रदेश, बाहर निकलते ही जलने लगती है स्किन- वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 10, 2019 11:57:45 am

Submitted by:

Lalit kostha

राजस्थान की हवाओं ने झुलसाया मध्य प्रदेश, बाहर निकलते ही जलने लगती है स्किन- वीडियो
 

heat wave in rajasthan

आज पूरे देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में बना हुआ है। इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 और जिलों में जारी कर रखा है रेड अलर्ट

जबलपुर। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा ने गुरुवार को लू जैसा अहसास कराया। दिन में करीब 12 किमी प्रति घंटा की गति से चली हवा बिल्कुल लू के थपेड़ों जैसी थी। कुछ समय उत्तरी हवा ने जोर मारा। लेकिन ज्यादातर वक्त पश्चिमी हवा ही हावी रही। इसके साथ सूरज सुबह के बाद जैसे-जैसे ऊपर चढ़ा, उसके तेवर तीखे होते चले गए। दोपहर में तेज धूप के बीच पश्चिमी हवा ने लू जैसा अहसास कराया। इसका असर सडक़ों पर लोगों की आवाजाही से लेकर दिनचर्या पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग तेज धूप में घरों से बाहर निकलने में बचे। सुबह के बाद शाम को बाजारों में भीड़-भाड़ अधिक हुई।

news facts-

12 किमी थी हवा की गति, सूरज के तेवर भी तीखे
लू सी चुभी हवा, गर्मी ने किया बेहाल

द्रोणिका के बेअसर होने और किसी अन्य सिस्टम के सक्रिय नहीं होने से सूरज गुरुवार को जमकर तमतमाया। सुबह से सूरज की तपिश का अहसास हुआ। सूर्योदय के तीन घंटे बाद ही धूप चिलचिलाने लगी। गर्मी का अहसास होने लगा। सुबह 10 बजे के बाद ही पारा उछाल मारने लगा। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तपिश अधिक रही। दोपहर के वक्त चेहरे पर कपड़े बांधकर ही लोग सडक़ पर निकले। बार-बार कंठ गीले करते नजर आए। दोपहर बाद बंद घरों में गर्मी ने बेहाल किया। कूलर, एसी में ही राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को हवा की दिशा पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी रही। अधिकतर समय पश्चिम दिशा की ओर से गर्म हवा आयी। हवा की गति बुधवार के मुकाबले अधिक रही। 12 किमी की गति से चल रही हवा जब दोपहर को पश्चिमी की ओर से आयी तो लू जैसी स्थिति बन गई। हालांकि तापमान बुधवार के मुकाबले 0.4 डिग्री नीचे रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था। आद्र्रता सुबह के वक्त 20 और शाम के वक्त 10 प्रतिशत थी। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो