मेकअप से चेहरे की रंगत बदल जाती है। लुक चेंजिंग मेकअप भी चल रहा है, जिसे अपनाकर सामान्य चेहरे वाला भी अलग लुक पा सकता है, खूबसूरत दिख सकता है। खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के मेकअप मार्केट में आ रहे हैं। आजकल सबसे ज्यादा मैट फिनिश मेकअप का ट्रेंड बढ़ गया है। यह मेकअप लाइट दिखता है और पार्टी में गॉर्जियस लुक भी देता है। यह मेकअप खासतौर पर एंटी एजिंग का काम भी करता है। इस मेकअप को गल्र्स और लेडीस अडॉप्ट कर रही हैं। मैट फिनिश मैप मेकअप की डिमांड को देखते हुए कई अन्य प्रोडक्ट भी मैट फिनिश में आने लगे हैं। इनमें लिपस्टिक, कॉम्पैक्ट, नेल पेंट भी मैट में आने लगे हैं।