
श्रीराम मंदिर मदन महल में श्रीराम महोत्सव प्रारंभ
श्रीराम मंदिर मदन महल में 55 श्रीराम महोत्सव प्रारंभ
जबलपुर। ईश्वर की प्रदत्त शक्ति से हम कर्ता बनकर उनका कार्य पूर्ण करते हैं। हम हमारे मन-मस्तिष्क में सदैव सेवक का भाव रखें क्योंकि राम जी स्वंय ही राम जी का कारज करवाते हैं। श्रीराम के समान कृपालु कोई नहीं है। उक्त उद्गार डा प्रज्ञा भारती ने श्रीराम मंदिर मदन महल के 55 वा श्रीराम महोत्सव के प्रथम दिवस कहे। प्रात काल पं राम कुशल पांडे व वैदिक आचार्यों के व्दारा नव दिवसीय अंखड श्री राम चरित मानस पाठ सप्तशती पाठ विधि विधान से पूजा आराधना के साथ प्रारंभ हुआ।
सेवा भावी राम सेवकों के सम्मान समारोह में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी,मैत्रयी दीदी, विधायक तरूण भनोत, डा अखिलेश गुमास्ता, अध्यक्ष गुलशन मखीजा गीता पांडे, मनोज शर्मा, अनिल जग्गी, रमेश शर्मा, सुभाष खत्री, मनोज नारंग उपस्थित थे । गुरुवार को सायं 8 बजे से रामकथा प्रारंभ होगी, श्रीराम मंदिर मदन महल समिति ने उपस्थिति का आग्रह किया है।
Published on:
23 Mar 2023 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
