scriptRamajan Mubarak : नजर नहीं आया चांद, अब इस तारीख को मनेगी ईद | Ramajan Mubarak : Moon was not seen, Eid will be celebrated on Monday | Patrika News

Ramajan Mubarak : नजर नहीं आया चांद, अब इस तारीख को मनेगी ईद

locationजबलपुरPublished: May 24, 2020 01:36:28 am

Submitted by:

praveen chaturvedi

रोजेदारों ने देर शाम तक की खरीदी, जरूरतमंदों की मदद कर बांटेंगे खुशी

Ramajan Mubarak : Moon was not seen, Eid will be celebrated on Monday

Ramajan Mubarak : Moon was not seen, Eid will be celebrated on Monday

जबलपुर। रमजान मुबारक के 29वें रोजा शनिवार को ईद के चांद का दीदार नहीं हुआ। लिहाजा तीस के चांद के अनुसार सोमवार को ईद मनाई जाएगी। रोजेदार रविवार को रोजा अफ्तार और नमाज अदा करेंगे। लॉकडाउन के चलते ईद की इबादत के साथ जरूरतमंदों को मदद कर खुशियां बांटी जाएगी। घरों में ईद की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लोगों ने पर्व के लिए शनिवार देर शाम तक खरीदारी की।

मुफ्ती-ए-आजम मप्र मौलाना मो. हामिद अहमद सिद्दीकी के अनुसार उन्तीस रमजानुल मुबारक को ईद का चांद नजर नहीं आया। सोमवार को ईद मनाने का ऐलान किया गया।

मस्जिदों में नहीं रहेगी चहल-पहल
ईदगाह कलां रानीताल सहित शहर की 80 नमाजगाहों में पांच से सात लोग नमाज अदा करेंगे। अन्य रोजेदार घरों में नमाज अदा करेंगे। मस्जिद कमेटियों ने मस्जिदों की सवाजट की है, लेकिन पहले जैसी रौनक नजर नहीं आ रही है। लोग परिजन के साथ ईद की खुशी मनाएंगे।

इबादत के साथ मदद भी
कोरोना काल में रमजान में रोजा अफ्तार के सामूहिक आयोजन नहीं हुए, लेकिन लोगों ने नेक अमल करते हुए जरूरतमंदों की मदद की। जकात बांटे जा रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो