scriptभगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में गूंजे जयकारे | Ramleela in jabalpur | Patrika News
जबलपुर

भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में गूंजे जयकारे

गोविंदगंज रामलीला समिति ने अयोध्या की तर्ज पर सजाया मंदिर

जबलपुरOct 19, 2021 / 06:56 pm

Sanjay Umrey

Ramleela in jabalpur

ramleela in jabalpur

जबलपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समाज सेवी बाबू विश्वमोहन ने कहा कि संसार पर रामनाम की कृपा है। हर व्यक्ति उन्हीं के आसरे है। गोविंदगंज रामलीला में राज्याभिषेक की मानस लीला प्रसंग में उन्होंने कहा कि राम भारत की आत्मा हैं। उनके बिना भारत देश और यह विश्व कुछ भी नहीं है। इससे पूर्व प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीन्हा..चौपाई के गायन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम की चरण पादुका का राज तिलक कर उन्हें अयोध्या का राजा घोषित किया गया। मानस लीला प्रसंग में भगवान की स्तुति के शानदार सम्वाद हुए। अंगद के रूप में राकेश पाठक थे। रामलीला समिति के अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी ने बताया कि गोविंदगंज रामलीला मंदिर को अयोध्या की तर्ज पर सजाया गया था। मनीष पाठक महामंत्री के नेतृत्व में केले के पत्ते के वंदनवार सहित दीप प्रज्ज्वलन, आतिशबाजी आदि की गई। चरण पादुकाओं के पूजन के बाद अध्यक्ष तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व व्यास पीठ से पं. वासुदेव शास्त्री, मोहन महाराज, राकेश पाठक, संजीव तिवारी ने राम राज्याभिषेक पर अपनी बात कही।
सदर रामलीला में मनाया उत्सव
श्री धनुष यज्ञ रामलीला समिति सदर में उत्सव मनाते हुए प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद सभी सदस्यों एवं आमजन ने प्रभु श्रीराम को 56 भोग लगाया गया, मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सीताराम कुरचानिया, सचिव मधुर तिवारी, व्यवस्थापक अभिषेक चौकसे ने सभी को बधाई दी।
समिति के शिवदत्त चौबे, मनोहर अग्निहोत्री, बचऊ महाराज, ओमप्रकाश शर्मा, डीपी कमल, प्रहलाद श्रीवास्तव, शारदा तिवारी, संदीप चौकसे, अभय नायडू, धनंजय वाजपेई, रवि महावर, रजनीकांत अवस्थी, संतोष तिवारी, दिलीप रजक, प्रणव अवस्थी, रमेश बिल्विया, शरद शर्मा, प्रकाश सोनी, सतीश पाठक, अरुण तिवारी, आशीष पाठक, मोहित अग्निहोत्री, विजय ठाकुर, आकाश नायडू उपस्थित थे।
गोसलपुर में भगवान का किया राज तिलक
गोसलपुर में संचालित आदर्श रामलीला द्वारा मंचन के आखिरी दिवस भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ। भगवान 14 वर्ष के वनवास से लौटकर आए उन्होंने वनवास के दौरान राक्षसों का वध किया और सत्य की असत्य पर जीत हुई। कमेटी की ओर से अध्यक्ष विज्ञान सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष धु्रव श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य हीरा सिंह ठाकुर, लक्ष्मी सोनी, गोविंद सोनी, सुरेश पालीवाल, मुन्ना सैनी, गोविंद राय, नवल सिंह, संजय सेगर, गोविंद सिंह, दौलत सिंह, बहादुर सिंह, रणवीर सिंह, महेश तिवारी, गुड्डा जैन, जितेंद्र पांडे, शंकर राय, आनंद सोनी, गिरिराज किशोर साहू, राजेश तिवारी, कन्हैया सैनी, महेश दहिया, भारत चक्रवर्ती आदि ने भगवान का तिलक किया। पुरोहित प्रदीप तिवारी ने रामलीला के प्रत्येक कलाकार को वस्त्र भेंट किए। पंडित राजा दुबे महंत के साथ कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया।

Home / Jabalpur / भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक में गूंजे जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो