scriptरामलीला का हुआ मंचन, नाटक देखकर दर्शक भाव विह्वल हो गए | Ramlila's staged show in jabalpur | Patrika News

रामलीला का हुआ मंचन, नाटक देखकर दर्शक भाव विह्वल हो गए

locationजबलपुरPublished: Oct 14, 2018 03:02:19 pm

Submitted by:

amaresh singh

भगवान श्रीराम का विलाप दर्शकों को कर गया दुखी

Ramlila's staged show in jabalpur

Ramlila’s staged show in jabalpur

जबलपुर। नवरात्र में जगह-जगह रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कलाकारों के जीवंत नाटक मंचन से दर्शक आनंदित हो रहे हैं। मंचन के दौरान दर्शक भावुक भी हो रहे हैं। शहर में कई कमेटियों के तत्वावधान में नाटक मंचन किया जा रहा है।
गोविंद गंज रामलीला में रावण का प्रसंग हुआ। यहां नाटक मंचन में कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति दी। नाटक मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। सीता विलाप देखकर दर्शकों को दुखी कर गया। गोविंदगंज रामलीला प्रसंग में रावण ने मारीच मायामृग बनाए और माता सीता माता का हरण कर लिया। सीताहरण की लीला देख दर्शक भाव विह्वल हो गए। सीता विलाप और फि र उन्हें ढूंढने निकले भगवान श्रीराम का विलाप दर्शकों को दुखी कर गया। देवी सीते हो खबरदार, अब तू मेरे पंजे में है। मैं लंकापति रावण हूं अब तू मेरे कब्जे में है…। यह कहते हुए रावण ने सीता का हरण कर लिया। इससे पहले रामलीला सिमति के अध्यक्ष अनिल तिवारी, वासुदेव शास्त्री, मनीष पाठक ने भगवान श्रीराम की आरती की।

मर्माहत रहा दृश्य
गढ़ा रामलीला में दशरथ मरण और चित्रकूट सभा में भाई के प्रति आदर्शवाद का संदेश मिला। दशरथ मरण का दृश्य अंत्यंत मर्माहत रहा। राम के वनवास जाने के वियोग में राजा दशरथ विलाप करते हुए अपने प्राण को त्याग दिए। यह दृश्य देखक दर्शक भाव विह्हल हो उठे। संयोजक अशोक मनोध्या, राजेश मिश्रा, राजेश नेमा, मोती शिवहरे, दिनेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।

दर्शक बंधे रहे
आदर्श रामलीला समिति अधारताल में केवट संवाद की भक्तिमय प्रस्तुति हुई।हरिहर रामलीला समिति गोकलपुर में श्रीराम बारात निकाली गई। श्रीराम की बारात देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। कलाकार जीवंत नाटक प्रस्तुत किए। धनुषयज्ञ रामलीला समिति सदर में दशरथ मरण की लीला में दर्शक भाव विभोर हो गए। अध्यक्ष सीताराम कुरचानिया, अभिषेक चौकसे, मधुर तिवारी, धनंजय वाजपेयी, संदीेप चौकसे आदि ने भगवान श्रीराम की आरती की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो