scriptघर से स्कूल तक सुरक्षित नहीं ‘हमारी बेटियां’ किस पर करें ऐतबार | Rape in Jabalpur with minor | Patrika News

घर से स्कूल तक सुरक्षित नहीं ‘हमारी बेटियां’ किस पर करें ऐतबार

locationजबलपुरPublished: Mar 30, 2019 12:25:01 am

Submitted by:

santosh singh

गोहलपुर में दोस्त की बेटी के साथ बलात्कार, तो गढ़ा, बरगी में शोहदों से किशोरियों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल

Looking misconduct Charged With Child

घर से स्कूल तक सुरक्षित नहीं ‘हमारी बेटियां’

जबलपुर। घर से स्कूल तक कहीं भी हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं रह गयी हैं। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आए महिला सम्बंधी अपराधों ने झकझोर दिया। गोहलपुर में पिता का दोस्त ही नाबिलिग के साथ मुंह काला किया। वहीं गढ़ा, बरगी में शोहदों से परेशान किशोरियों की पढ़ाई मुश्किल में पड़ गयी है। अब तो सोशल अकाउंट पर भी बेटियों को परेशान करने वाले तत्व सक्रिय हैं। तो सडक़ किनारे सब्जी बेच रही महिला भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती है।
दोस्त की बेटी के साथ किया बलात्कार
गोहलपुर थानांतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ही घर में पिछले 10 वर्षों से आ रहे 29 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया। आरोपी किशोरी के पिता का दोस्त है और कृषि उपज मंडी में सब्जी बेचता है। पुलिस के अनुसार किशोरी आठवीं तक पढ़ी है। 10 वर्ष से उसके घर पर विकास साहू का आना-जाना था। 25 मार्च को किशोरी की मां इंदौर और भाभी मायके गई हुई थी। रात आठ बजे के लगभग विकास किशोरी के घर पहुंचा और उसके पिता से कुछ देर तक बात करता रहा। फिर किशोरी के पिता सब्जी लेने मार्केट चले गए। किशोरी अकेली थी। विकास ने धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया।
मां को फोन पर बताया तो सन्न रह गई
किशोरी के पिता लौटे तो कुछ देर रुकने के बाद आरोपी विकास चला गया। किशोरी ने डर की वजह से पिता को इसके बारे में नहीं बताया। उसने 26 मार्च को मां को फोन पर घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को उसकी मां इंदौर से लौटी और बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने धारा 354, 376, 506, पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
‘फेसबुक आइडी हैक कर कोई भेज रहा अश्लील मैसेज’
निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की एक छात्रा की फेसबुक आइडी हैक कर कोई उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेज रहा है। छात्रा ने पासवर्ड बदले फिर भी उसे अश्लील मैसेज आने बंद नहीं हुए। परिणाम ये हुआ कि उसका सहेलियों से सम्बंध खराब हो रहे हैं। छात्रा ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायत दी।
इधर, शादी तय होने के बाद युवक भेज रहा मैसेज
शहर की एक युवती ने स्टेट साइबर सेल में शुक्रवार को शिकयत कर बताया, एक युवक से उसकी दोस्ती थी। अब उसकी शादी तय हो गई है। इसके बाद भी युवक उसकी फेसबुक आइडी पर अश्लील मैसेज भेज रहा है।
कोचिंग से लौट रही किशोरी को रोका
बरगी थानांतर्गत रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार थाने पहुंच कर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करायी। पुलिस के अनुसार वह 18 मार्च की शाम सात बजे कोचिंग से घर जा रही थी। रास्ते में मेहतो नाम का युवक मिला। उसने किशोरी का हाथ पकड़ कर आपत्तिजकन बातें करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो धमकी देते हुए फरार हो गया।
सब्जी बेच रही महिला को छेड़ा
मदन महल थानांतर्गत सब्जी बेचने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ शुक्रवार को एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने बताया कि विक्की नाम का युवक उसकी दुकान में पानी डाल रहा था। उसे मना किया, तो उसने मारपीट करते छेड़छाड़ की।
स्कूल आते-जाते कर रहा था शोहदा परेशान
स्कूल आते-जाते छात्रा को परेशान करने वाले शोहदे को कोडरेड टीम ने शुक्रवार शाम को दबोच लिया। शोहदे के लगातार पीछा करने से छात्रा की पढ़ाई बाधित हो रही थी। कोडरेड टीम प्रभारी एसआई अरूणा वाहने ने बताया कि गढ़ा क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी को स्कूल आते-जाते शारदा चौक पीली बिल्डिंग के पास रहने वाला शुभम चढ़ार पीछा कर परेशान करता है। टीम ने आरोपी को दबोच कर गढ़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो