जबलपुर

दोस्त से कराया किशोरी का बलात्कार, सहेली ने बनाया वीडियो

Rape:रांझी थाने मेें प्रकरण दर्ज, दो गिरफ्तार, सहेली के घर गयी थी किशोरी, बियर पिलाकर नशे में युवक ने किया बलात्कार

जबलपुरOct 05, 2019 / 11:55 am

santosh singh

Minor girl rape

जबलपुर. मां के रिश्तेदारी में जाने की वजह से सहेली के घर रुकी 16 वर्षीय किशोरी को न केवल दोस्ती का वास्ता देकर बियर पीने पर मजबूर किया। वरन जब वह नशे में आ गयी तो एक युवक (सहेली के दोस्त) से उसका बलात्कार (Rape) कराया और खुद इसका वीडियो तैयार कर लिया। इसके बाद सहेली और उसका युवक दोस्त अक्सर किशोरी को ब्लैकमेल करने लगे। शुक्रवार को परेशान किशोरी ने पहले मां को आपबीती सुनायी और फिर रांझी थाने पहुंच कर सहेली और युवक के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है मामला
पुलिस के अनुसार किशोरी की मां 11 मई को रिश्तेदारी में गई थी। घर पर कोई नहीं था। इसलिए किशोरी रात में सहेली के घर चली गई। वहां किशोरी की सहेली और उसकी बड़ी बहन ने अंकित चौधरी को फोन कर बियर मंगवाया। चारों ने एक साथ बीयर पी। फिर अंकित ने किशोरी से बलात्कार किया। इस दौरान उसकी सहेली ने वीडियो बना लिया। अगली सुबह किशोरी को वीडियो दिखाकर किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इसके बाद भी अंकित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किशोरी से बलात्कार किया। अंकित द्वारा बार-बार ब्लैकमेल किए जाने और बलात्कार की धमकी से किशोरी परेशान हो गयी थी।

IMAGE CREDIT: patrika

इधर, शादी का झांसा देकर बलात्कार
लार्डगंज थाने में 27 वर्षीय युवती ने सतना निवासी सत्यम पटेल के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया है। किशोरी ने शिकायत में बताया कि आठ साल पहले उसकी मुलाकात सत्यम से हुई थी। बाद में उससे फोन पर बातें होने लगीं। दोनों में प्यार हो गया। सत्यम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। वह छह साल तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। अब शादी करने से मना कर दिया।

 

molested
IMAGE CREDIT: patrika

किशोरी के साथ छेड़छाड़
स्कूल आते-जाते किशोरी को छेडऩे वाले आरोपी के खिलाफ रांझी पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार किशोरी 9वीं की छात्रा है। नीरज कुशवाहा नाम का युवक पीछा कर परेशान करता था। शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर जाते समय भी नीरज ने पीछा कर बात करने की कोशिश की। तभी उसके पिता और चाचा आ गए तो वह वहां से भाग गया।

Home / Jabalpur / दोस्त से कराया किशोरी का बलात्कार, सहेली ने बनाया वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.