scriptभेड़ाघाट रिसोर्ट में महिला डॉक्टर से रेप | Rape of a female doctor at Bhedghat resort | Patrika News

भेड़ाघाट रिसोर्ट में महिला डॉक्टर से रेप

locationजबलपुरPublished: Jan 20, 2019 01:22:03 am

Submitted by:

santosh singh

शादी का दिया था झांसा, पोस्ट ऑफिस में है असिस्टेंट पोस्टमास्टर

up news

बहन के ससुराल गई किशोरी को झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, ऐसे खुली बात तो…

जबलपुर. पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट पोस्टमास्टर ने शहर की एक महिला डॉक्टर को प्रेमजाल में फंसाया और भेड़ाघाट स्थित रिसोर्ट में ले जाकर बलात्कार किया। आरोपी ने महिला डॉक्टर की मांग में सिंदूर भरा और उससे शादी का झांसा दिया था। महिला डॉक्टर के साथ तीन सालों तक वह बलात्कार करता रहा। यहां तक कि आरोपी की मां भी उसे अपनी बहू बनाने का आश्वासन दिया था। पर अब दोनों मुकर गए। महिला डॉक्टर की शिकायत पर भेड़ाघाट पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रेमजाल में फंसाया

पुलिस के अनुसार पीडि़ता जिला बैतूल निवासी 28 वर्षीय आयुर्वेदिक डॉक्टर है। उसने शहर स्थित कॉलेज से पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान 28 वर्षीय पंकज दवे से हुई थी। पंकज ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और 10 अप्रैल 2014 को भेड़ाघाट स्थित शगुन रिसोर्ट ले गया। वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और फिर बलात्कार किया। डॉक्टर ने विरोध किया, तो पंकज ने उससे शादी करने की बात कही। पंकज वर्तमान में हरदा पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट है। वह नरसिंहपुर में भी कार्यरत रह चुका है।

लगातार शारीरिक शोषण करता रहा

पंकज ने वर्ष 2014 से 2017 के बीच उसका लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी वह विरोध करती, मारपीट करता और धमकी देता। यहां तक कि वह अपनी मां से भी मिलाया था। उसने भी उसे पसंद करते हुए बहू बनाने का आश्वासन दिया था। कुछ समय पहले उसने शादी करने के लिए कहा, तो पंकज मुकर गया। उसकी मां ने भी मना कर दिया। विरोध करने पर पंकज ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पंकज और उसकी मां संगीता के खिलाफ 376, 376(2) आई, 376 (2) एन, 323 का मामला दर्ज किया है।

उधर, युवती के साथ छेड़छाड़
रांझी थाना क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय युवती के साथ युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार युवती का संजय बैंड से मकान को लेकर विवाद हुआ था। संजय उस पर गलत नीयत रखता है। शुक्रवार रात युवती घर पर थी। तभी संजय घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ कर धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो