scriptबिस्किट का लालच देकर बालिका से बलात्कार | Rape of girl child in jabalpur | Patrika News

बिस्किट का लालच देकर बालिका से बलात्कार

locationजबलपुरPublished: Apr 05, 2019 10:39:12 pm

Submitted by:

santosh singh

कुंडम में 55 वर्षीय प्रौढ़ के घिनौने कृत्य ने लोगों को शर्मसार कर दिया। 12 वर्षीय बालिका के साथ बिस्किट का लालच देकर बलात्कार किया। आरोपी बालिका का रिश्ते में बाबा लगता है।

Raped schoolgirl by guest scholar

Raped schoolgirl by guest scholar

जबलपुर. कुंडम में 55 वर्षीय प्रौढ़ के घिनौने कृत्य ने लोगों को शर्मसार कर दिया। आरोपी ने 12 वर्षीय बालिका के साथ बिस्किट का लालच देकर बलात्कार किया। आरोपी पीडि़त का रिश्ते में बाबा लगता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।

सीएसपी मलखान सिंह ने बताया, बालिका के माता-पिता एक अप्रैल को मजदूरी करने गए थे। वह घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा। बालिका उस समय झाड़ू लगा रही थी। आरोपी ने कुछ देर तक बातें करने के बाद उसे बिस्किट देने के बहाने अपने पास बुलाया। बालिका उसके पास पहुंची, तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। उसे पास के खेत में ले जाकर बलात्कार किया। किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। बालिका ने गुरुवार को अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां शुक्रवार को उसे लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

बकरी चराने गई किशोरी से छेड़छाड़
बरेला पुलिस ने शुक्रवार को 15 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, किशोरी आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। उसकी मां कटाई करने जाती है। 25 मार्च की सुबह आठ बजे वह गांव की दादी अम्मा के साथ बकरी चरा रही थी। करीब 10 बजे कमलेश पटेल नाम का युवक वहां पहुंचा और किशोरी को छेडऩे लगा। किशोरी ने दादी को जानकारी दी। उसने डांट कर कमलेश को भगा दिया। दो-तीन दिन कमलेश किशोरी के घर पहुंचा और पीने के लिए पानी मांगा। किशोरी के मना करने पर वह चला गया। इसके बाद भी कमलेश उसका पीछा करता रहता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो