scriptरेप पीड़िता ने खाया जहर, उल्टा आरोपी ने कर दी ये शिकायत | Rape victim ate poison in jabalpur | Patrika News

रेप पीड़िता ने खाया जहर, उल्टा आरोपी ने कर दी ये शिकायत

locationजबलपुरPublished: Jan 28, 2022 04:33:53 pm

Submitted by:

Lalit kostha

रेप पीड़िता ने खाया जहर, उल्टा आरोपी ने कर दी ये शिकायत

Rape case

Minor girl rape

जबलपुर। दुराचार पीडि़त महिला ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। वह हनुमानताल थाने पहुंची और जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। महिला को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। इधर, मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे और जहरीला पदाार्थ खाने वाली महिला और उसके पति पर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत को जांच में ले लिया है।

अभियुक्त पर दबाव बनाने का आरोप, महिला के खिलाफ भी आई शिकायत

महिला ने बताया कि वर्ष 2019 में इरफान ने उसके साथ दुराचार किया था। मामला खमरिया थाने में दर्ज है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी और उसके परिजन उस पर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। दस जनवरी को भी आरोपी पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और मारपीट की। महिला का आरोप है कि गुरुवार को भी आरेापियों ने ऐसा ही किया। परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के साथ मोहल्ले के लोग भी उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जांच की जा रही है।

क्षेत्रीय लोग भी पहुंचे थाने
महिला के जहर खाने की जानकारी लगने के बाद स्थानीय लोग थाने पहुंचे। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि जहर खाने वाली महिला और उसके पति द्वारा क्षेत्रीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। वह मोहल्ले के लोगों को झूठे मामले में फंसाना चाहती है।

महिला विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती है। उसने क्षेत्रीय लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है, वहीं क्षेत्रीय लोगों ने महिला और उसके पति के खिलाफ शिकायत की है। दोनों पक्षों की शिकायत को जांच में लिया गया है।
– उमेश गोल्हानी, थाना प्रभारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो