scriptप्यार के नाम पर दो युवकों ने किया बलात्कार, शादी की बात आई तो दिया दुत्कार | Rape with maiden | Patrika News

प्यार के नाम पर दो युवकों ने किया बलात्कार, शादी की बात आई तो दिया दुत्कार

locationजबलपुरPublished: Feb 26, 2019 11:35:30 pm

Submitted by:

santosh singh

युवती की शिकायत के बाद गढ़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

 शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार

जबलपुर. प्यार का नाटक करके दो युवकों ने एक युवती से बलात्कार किया। शादी की बात आई तो दोनों ने दुत्कार दिया। पहले युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया, तो वह गर्भवती हो गई। उसने दबाव देकर गर्भपात करा दिया और सम्बंध तोड़ लिया। इसके बाद दूसरा युवक उसकीजिंदगी में आया। उसने भी शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और शादी से मुकर गया। युवती ने सोमवार को दोनों युवकों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। गढ़ा पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गोली खिलाकर कराया गर्भपात
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रही है। वर्ष 2016 में रतन नगर निवासी रोहित से उसकी जान-पहचान हुई। मई 2017 में उसकी बहन ससुराल वालों के साथ बाहर गई थी। रात डेढ़ बजे रोहित उसके धर आया और शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। इसके बाद उसने कई बार बलात्कार किया। अक्टूबर 2017 में वह गर्भवती हो गई, तो रोहित ने गोली खिलाकर गर्भपात कराकर शादी करने से मना कर दिया।
दूसरा प्रेमी भी निकला बेवफा
दिसम्बर 2017 में युवती की पहचान रामचंद्र उर्फ निक्की कोरी से हुई। 14 फरवरी 2018 को निक्की ने रात एक बजे सभी लोग सोए हुए थे, तभी निक्की आया और उसके साथ बलात्कार किया। 23 फरवरी 2019 को वह ग्वारीघाट गई थी। वहां निक्की ने उसके साथ बलात्कार किया और शादी करने की बात से मुकर गया। पुलिस ने रोहित के खिलाफ बलात्कार और गर्भपात कराने व धमकी देने का और रामचंद्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो