scriptganesh puja in hindi राशि के अनुसार करें भगवान गणेश का पूजन, राशिफल हो जाएगा मंगल मंगल | rashifal ke anusar ganesh puja in hindi | Patrika News

ganesh puja in hindi राशि के अनुसार करें भगवान गणेश का पूजन, राशिफल हो जाएगा मंगल मंगल

locationजबलपुरPublished: Nov 01, 2017 09:15:56 am

Submitted by:

Lalit kostha

भगवान को प्रथम पूज्य या विघ्नहर्ता ऐसे ही नहीं कहा जाता है वह अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते हैं

patrika

ganesh murti,Ganesh statue,soil ganesha,Ganesh Chaturthi,ganesh temple

जबलपुर। भगवान गणेश के मंत्र जो भी जप लेता है उसे मन में शांति की अनुभूति होती है साथ ही अमंगल होने के भय से भी मुक्त हो जाता है। ज्योतिषाचार्य सत्येंद्र स्वरुप शास्त्री के अनुसार यदि राशि के अनुसार भगवान गणेश का पूजन वंदन किया जाए तो वह अधिक फलदाई माना जाता है। ऐसे में यदि भगवान के विविध रूपों का पूजन राशि अनुसार किया जाएगा तो वह न केवल मंगलकारी होगा बल्कि शुभ फलदायक व शीघ्र फलदायक भी होगा। भगवान को प्रथम पूज्य या विघ्नहर्ता ऐसे ही नहीं कहा जाता है वह अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते हैं। आइए जानते हैं राशि अनुसार पूजन विधि –

मेष राशि :- मेष राशि के जातकों को वक्रतुण्ड रूप में गणेश जी की आराधना करनी चाहिए और गणपति को गुण के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

वृष राशि :- वृष राशि के जातक गणेशजी के शक्ति विनायक रूप की आराधना करें और गणपति को घी में मिश्री मिलाकर भोग लगाएं।
मिथुन राशि :- मिथुन राशि वाले जातक गणेशजी की आराधना लक्ष्मी गणेश के रूप में करें और गणेशजी को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि :- कर्क राशि वाले जातक वक्रतुण्ड रूप में गणेशजी की पूजा करें और उन्हें मक्खन, खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि :- सिंह राशि वाले जातक लक्ष्मी गणेश रूप में गणेशजी की पूजा करें और गणपति को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि :- कन्या राशि के जातक गणेशजी के लक्ष्मी गणेश रूप का पूजन करें और भगवान गणेश को मूंग की दाल के लड्डू का भोग लगाएं।
तुला राशि :- तुला राशि जातक वक्रतुण्ड रूप में गणेशजी की पूजा करें और पूजा के समय गणेशजी को 5 नारियल का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि वाले जातक वेतार्क गणेश रूप की पूजा करें और गणपति को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।
धनु राशि :- धनु राशि के जातक ॐ गं गणपते मंत्र का जाप करें और गणेश जी को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।

मकर राशि :- मकर राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन शक्ति विनायक गणेश की आराधना करें और तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं।
कुंभ राशि :- कुंभ राशि के जातक भी शक्ति विनायक गणेशजी की पूजा करें और गणपति को हरे फलों का भोग लगाएं।

मीन राशि :- मीन राशि वाले जातक हरिद्रा गणेश की पूजा करें, पूजा के दौरान शहद और केसर का भोग लगाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो