scriptRation card: डेढ़ लाख से ज्यादा परिवार, सत्यापन सिर्फ 119 का, यह है प्रदेश के इस जिले का हाल | Ration card verification campaign | Patrika News

Ration card: डेढ़ लाख से ज्यादा परिवार, सत्यापन सिर्फ 119 का, यह है प्रदेश के इस जिले का हाल

locationजबलपुरPublished: Dec 03, 2019 07:14:36 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

राशन कार्ड के सत्यापन में नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थिति खराब

patrika

patrika

जबलपुर। राशन कार्ड के सत्यापन कार्य में नगर निगम क्षेत्र के सत्यापन दल बेहद पीछे हैं। निगम के 79 वार्डों में सोमवार तक केवल 119 परिवारों का सत्यापन हो सका है। जबकि, इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1 लाख 59 हजार 546 परिवार हैं। जिले की बात करें तो 4 लाख 2 हजार 387 परिवारों में केवल 14 हजार 941 परिवारों का सत्यापन हो सका है। बाकी कार्य 10 दिसंबर तक पूरा करने के लिए कहा गया है।
read also: pmay: पीएम मोदी का सबको घर देने का संकल्प कैसे होगा पूरा, अभी यह है जिले की स्थिति
सिर्फ चार प्रतिशत परिवारों का सत्यापन
जिले में पात्रता पर्चीधारी और बीपीएल सूची में शामिल परिवारों का सत्यापन किया जा रहा है। उनकी पात्रता की जांच हो रही है। इस काम के लिए जिले में 2104 सत्यापन दल बनाए गए हैं। दो दिसंबर तक लगभग 4 प्रतिशत परिवारों का सत्यापन हुआ है।
क्षेत्र लक्षित सत्यापन अब तक
परिवार दल सत्यापन
जनपद पंचायत कुंडम 25792 150 3267
जपं जबलपुर ग्रामीण 32526 152 401
जपं पनागर 28355 121 259
जपं पाटन 34638 133 1240
जपं मझौली 28754 144 3868
जपं शहपुरा 37947 188 1419
जपं सिहोरा 30004 150 1947
नगर निगम जबलपुर 159546 906 119
केंट बोर्ड जबलपुर 3209 33 00
नगर परिषद कटंगी 3370 16 1384
नगर परिषद पाटन 688 12 339
नगर परिषद बरेला 1864 10 357
नगर परिषद भेड़ाघाट 1088 04 131
नगर परिषद शहपुरा 2173 11 00
नगर पालिका पनागर 3392 25 12
नगर पालिका सिहोरा 6768 36 198
सभी सत्यापन दलों को 10 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण करना है। नगर निगम क्षेत्र के दलों की आईडी और पासवर्ड सम्बंधी समस्या सामने आई थी। वह ठीक कर ली गई है। अब सत्यापन का काम तेज होगा।
भरत यादव, कलेक्टर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो