scriptचोरों की तरकीब पढक़र आप भी रह जाएंगे दंग | Reading the thieves' tactics will keep you going. | Patrika News

चोरों की तरकीब पढक़र आप भी रह जाएंगे दंग

locationजबलपुरPublished: Feb 17, 2019 09:56:48 pm

Submitted by:

santosh singh

छप्पर काटकर पार किए नकदी, सोने-चांदी के जेवरबेलखेड़ा थाना क्षेत्र के पिपरियाकला गांव का मामला एक संदेही हिरासत में, उधर, पाटन क्षेत्र में भी दो घरों में चोरी

Thieves will be reading after reading

Thieves will be reading after reading

जबलपुर. बेलखेड़ा थाना अंतर्गत पिपरियाकला गांव निवासी एक किसान के घर के पटोहा का पटिया काटकर घुसे चोरों ने एक लाख रुपए और जेवर चुरा लिए। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेने के बाद मामला पंजीकृत किया है। सूत्रों के अनुसार चोरी में गांव का एक और युवक शामिल है, जो फरार है। पुलिस ने संदेही से चुराई गई नकदी और कुछ जेवर जब्त किए हैं।
अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर गए थे चोर
पुलिस ने बताया, गांव के गुलाब सिंह लोधी खेती-किसानी करते हैं। वे 14 फरवरी की रात खेत गए थे। घर पर उनका बेटा कृष्णपाल सो रहा था। वे रात करीब 12 बजे घर पहुंचे और सो गए। सुबह नींद खुली तो ताला खोलकर दरवाजे को धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था। अंदर के कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। पेटी का ताला टूटा था। पेटी से सोने की एक सेट चूड़ी, दो अंगूठी, एक हार, चांदी का एक हार, करधन, पायल, संतानसाते की चूडिय़ां और एक लाख रुपए गायब थे। आरोपियों ने पड़ोसी घनश्याम सिंह लोधी के घर में चोरी का प्रयास किया था।
बाग में गड़ा रखा था चोरी का धन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीडि़त परिवार के लोगों ने गांव के ही नीलम लोधी और राघवेंद्र उर्फ पिंटू पर चोरी का संदेह जताया है। परिवार के लोगों ने बताया, चोरी के बाद से दोनों को पैसे खर्च करते देखा गया है। एक युवक की गर्दन पर चोट भी थी, जो सम्भवत: पटिया काटकर घुसने के दौरान लगी होगी। पुलिस ने संदेही नीलम लोधी को शनिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राघवेंद्र के साथ चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने गांव के पास ही एक बाग में छुपाई गई चोरी की रकम और जेवर बरामद कराया। राघवेंद्र पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
पाटन के पड़रिया भमक गांव का मामला
उधर, पाटन के पड़रिया भमक गांव में चोरों ने एक ही रात दो घरों से नकदी और जेवर चुरा लिए। घर के सदस्यों को रविवार सुबह दोनों चोरियों की जानकारी मिली। उनकी शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, मुन्नालाल पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका बेटा महेंद्र बहू को लेकर उसके मायके गया था। सुबह उनकी पत्नी ने बेटे का कमरा खोला तो सामान बिखरा हुआ था। खपरैल हटे हुए थे। अलमारी से सात हजार रुपए, बहू के सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
खपरैल हटाकर चोरी
चोरी की एक अन्य वारदात ओमप्रकाश पटेल के घर पर हुई। पुलिस ने बताया, ओमप्रकाश खेती करता है। उसके माता-पिता जबलपुर गए थे। घर पर ओमप्रकाश, उसके चाचा और दादी थे। सभी शनिवार रात 11 बजे सो गए थे। सुबह छह बजे ओमप्रकाश की नींद खुली तो उसके पिता का कमरा भीतर से बंद था। उसने छत पर चढकऱ देखा तो सामान फैला हुआ था। पेटी का ताला टूटा था। उसमें रखे सोने की चेन, अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी पायल गायब थी।
प्रदर्शन के दौरान जेबकतरे थे सक्रिय, फिर पकड़े गए
आतंकवाद के खिलाफ गोहलपुर में हो रहे प्रदर्शन में दो जेबकतरे भी सक्रिय थे। उन्होंने कई लोगों की जेबों पर हाथ साफ किया। प्रदर्शनकारी उन्हें पकड़ कर थाने ले गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया, शनिवार शाम को गोहलपुर में लोग आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। नर्मदा नगर निवासी प्रदीप मिश्रा की जेब से किसी ने पर्स निकला लिया। उनकी नजर प्रदर्शन में शामिल रद्दी चौकी निवासी रोहित उर्फ राहुल साहू और नगीना मस्जिद के पास रहने वाले कामिल उर्फ जुम्मन पर पड़ी। तलाशी में उनके पास से पर्स मिल गया। पर्स में 2400 रुपए, पैनकार्ड की छायाप्रति और अन्य दस्तावेज थे। प्रदीप और उसके साथी दोनों को पकड़ कर थाने ले गए और चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो