जबलपुरPublished: Feb 11, 2023 01:00:48 pm
gyani rajak
रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर: कलेक्टर ने दी चेतावनी, 20 फरवरी तक का मिला समय
जबलपुर. रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर की बंद पड़ी 40 इकाइयों को खोलने के लिए फिर अंतिम चेतावनी दी गई है। यदि 20 फरवरी तक इनका संचालन प्रारंभ नहीं होता तो इन्हें निरस्त कर जाएगा। शुक्रवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में क्लस्टर के कॉमन फैसिलिटी सेंटर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में इकाइयों का आवंटन किया गया था।
गोहलपुर लेमा गार्डन में संचालित रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर में 200 इकाइयां हैं। इनमें सलवार सूट, शर्ट, लोवर और दूसरे वस्त्रों को तैयार किया जाता है। 40 इकाइयां ऐसी हैं जिनके शटर अभी तक नहीं खुले हैं। पूर्व में कई बार मिली चेतावनी का असर इन पर नहीं हुआ है। वे आज भी उसी िस्थति में हैं। ऐसे में क्लस्टर पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया। यही नही परिसर के रखरखाव के लिए खर्च निकालन भी संचालक मंडल के लिए मुश्किल हो रहा है। इसलिए सभी इकाइयों को खोलने के लिए कहा जा रहा है।