scriptकोरोना के झटके से लडखड़़ाया रियल इस्टेट कारोबार अब दौडऩे के बारे में सोच रहा है | Real estate business collapsing with Corona's shock | Patrika News
जबलपुर

कोरोना के झटके से लडखड़़ाया रियल इस्टेट कारोबार अब दौडऩे के बारे में सोच रहा है

जबलपुर में तैयार मकानों की बिक्री, रोजाना हो रहीं 170 रजिस्ट्री
 

जबलपुरJul 19, 2020 / 08:46 pm

shyam bihari

real estate

real estate

जबलपुर। कोरोना संकट के बीच जबलपुर शहर में रियल इस्टेट क्षेत्र में कारोबार की स्थिति में अब सुधार हो रहा है। अभी तैयार मकानों की पूछपरख में इजाफा हुआ है। बिक्री की दर में भी तेजी आई। खरीददार बिल्डर्स की साइट पर जाकर आशियाना देख रहे हैं। उन्हें खरीदा भी जा रहा है। यही स्थिति है कि जिले में सामान्य दिनों की तरह रोजाना 150 से 170 रजिस्ट्री हो रही हैं। इनमें 60 से 80 फीसदी रजिस्ट्री तैयार मकानों की हैं। बाकी प्लॉट और दूसरी संपत्तियों की रजिस्ट्री हो रही हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद बाजार पटरी पर आने लगा है। आर्थिक गतिविधियां और कारोबार में भी पहले की तुलना में इजाफा हुआ है। रियल इस्टेट क्षेत्र की स्थिति भी बेहतर हुई है। हालांकि इस कारोबार के साथ अच्छी बात यह रही कि जब लॉकडाउन लगा था तब भी लोग बिल्डर्स से संपर्क कर रहे थे। कुछ लोग साइट पर जाकर विजिट भी कर रहे थे। ग्राहक और कर्मचारी के बीच ही प्रोजेक्ट की चर्चा होती थी।

कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के समय से ही कई बिल्डर्स ने अपनी आवासीय इकाइयों को पूरा कर लिया था। इसलिए उन्हें ज्यादा परेशानियां का सामना नहीं करना पड़ा। रियल इस्टेट कारोबार से जुड़े जानकारों ने बताया कि ऐसी डेढ़ से दो हजार छोटी एवं बड़ी आवासीय इकाइयां हैं। इनमें ड्यूपलैक्स, अपार्टमेंट और सिंग्लैक्स आदि तैयार हैं। ग्राहक सीधे पजेशन ले सकता है। हालांकि कुछ प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जिनमें दिक्कत अभी भी दूर नहीं हुई है। उनके यहां काम करने वाले मजदूर अभी लौटे नहीं हैं। इसलिए काम तेज गति से नहीं चल रहा है।
रॉ मटेरियल की समस्या
मौजूदा समय में जो प्रोजेक्ट अधूरे हैं, उनके लिए रॉ मटैरियल मिलना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। सीमेंट तो आसानी से मिल रही है। रेत की किल्लत है। समय पर वह नही मिलती। लेकिन टाइल्स, ग्रेनाइट और मार्बल आदि की सप्लाई बाधित है। लेबर की कमी का सामना भी बिल्डर्स को करना पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार रियल इस्टेट क्षेत्र में करीब 25 हजार लेबर काम करती है लेकिन अभी की स्थिति में करीब 40 फीसदी लेबर काम के लिए मिल पा रही है।

मकानों की बिक्री यथावत है। बैंकों का भी इस समय अच्छा सहयोग मिल रहा है। फिलहाल लोगों में यह सोच आई है कि तैयार मकानों की कीमतें कम होंगी। वे ऐसे मकानों की तलाश भी कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।
एसएस मोखा, बिल्डर्स
रियल इस्टेट के कारोबार में सुधार हुआ है। तैयार मकानों की पूछपरख है। उनकी बिक्री भी हो रही है। अभी जो समस्या बनी हुई है, वह कुछ प्रमुख रॉ मटैयिल की है। वह आसानी से नहीं मिल रहा।
दीपक अग्रवाल, सचिव जबलपुर क्रेडाई
सम्पत्ति की रजिस्ट्री की स्थितियां पहले की तरह हो गई हैं। रोजाना काफी संख्या में रजिस्ट्री हो रही हैं। इनमें तैयार मकानों की संख्या भी काफी ज्यादा है। इस संकट में भी लोग सम्पत्ति की खरीदी एव बिक्री कर रहे हैं।
निधि जैन, जिला पंजीयक

Home / Jabalpur / कोरोना के झटके से लडखड़़ाया रियल इस्टेट कारोबार अब दौडऩे के बारे में सोच रहा है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो