scriptREASULT 2024 : जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी को 165572 वोटों की जबरदस्त बढ़त, कांग्रेस में पसरा सन्नाटा- देखें वीडियो | #Lok_Sabha_Election_Result2024 Counting of votes continues in Jabalpur | Patrika News
जबलपुर

REASULT 2024 : जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी को 165572 वोटों की जबरदस्त बढ़त, कांग्रेस में पसरा सन्नाटा- देखें वीडियो

जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी की पहले राउंड में जबरदस्त बढ़त, कांग्रेस खेमें में पसरा सन्नाटा- देखें वीडियो

जबलपुरJun 04, 2024 / 12:43 pm

Lalit kostha

#Lok_Sabha_Election_Result2024 Counting of votes continues in Jabalpur

#Lok_Sabha_Election_Result2024 Counting of votes continues in Jabalpur

जबलपुर. लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो गया। सुबह से ही दोनों दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में जेएनकेविवि परिसर स्थित मतगणना स्थल पहुचना शुरू हो गए थे। विधानसभावार मतगणना को पर पल-पल नजर रखी जा रही है। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव से लगातार बढ़़त बनाए हुए हैं। एक ओर जहां भाजपाई जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस कार्यालय में ताला लगा हुआ है। उनके पदाधिकारी भी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आशीष दुबे दोपहर 12.30 बजे तक हुई वोटों की गिनती में 298368 वोट प्राप्त कर चुके हैं, वहीं दिनेश यादव को 132796 वोट मिले हैं। इस प्रकार आशीष अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 165572 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं विधानसभावार की बात करें तो आशीष सभी क्षेत्रों में आगे बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा नेताओं की खुशी का ठिकाना इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक दिन पहले से ही मिठाई बनवाना शुरू करवा दिया था। उत्तर विधायक अभिलाष पांडे कुछ ही देर में लड्डू वितरण करना शुरू कर देंगे, जिसे जीत का आगाज माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आशीष दुबे को पहले राउंड में 55487 वोट तथा दिनेश यादव को 15325 वोट मिले हैं। वहीं विधानसभावार की बात करें तो आशीष सभी क्षेत्रों में आगे बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा नेताओं की खुशी का ठिकाना इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने एक दिन पहले से ही मिठाई बनवाना शुरू करवा दिया था। उत्तर विधायक अभिलाष पांडे द्वारा बड़ी मात्रा में लड्डू बनवाए जा रहे हैं।

Hindi News/ Jabalpur / REASULT 2024 : जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी को 165572 वोटों की जबरदस्त बढ़त, कांग्रेस में पसरा सन्नाटा- देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो