scriptलाल झंडा की सत्ता बरकरार | red flge won 7 seats: works committee elction | Patrika News

लाल झंडा की सत्ता बरकरार

locationजबलपुरPublished: Apr 20, 2019 07:41:41 pm

Submitted by:

gyani rajak

जीआइएफ कार्य समिति चुनाव, 9 में 7 सीटें जीतीं
 

work committee election in gif

work committee election in gif


जबलपुर. जीआइएफ में कार्य समिति के चुनाव में लाल झंडे की मजदूर यूनियन ने फिर सात सीटें जीत ली। जनता यूनियन और कामगार यूनियन के संयुक्त मोर्चा को दो सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं केन्टीन कमेटी की दो सीटों पर भी मजदूर यूनियन ने कब्जा किया। जीत के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने विजयी उम्मीदवारों को फूलमाला पहर्ना। उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ वीएफजे इस्टेट में जुलूस निकाला।
जीआईएफ में शनिवार को कार्यसमिति की 9 सीटों के लिए हुए चुनाव में सुबह से दोपहर तक मतदान हुआ। फिर दोपहर में मतगणना प्रारंभ हुई। शुरू से लाल झंड की यूनियन ने बढ़त बनाए रखी। जब परिणाम घोषित हुए तो पिछली बार की तरह सात सीटें अपने नाम कर ली। चुनाव में मोर्चा और मजदूर यूनियन ने 9-9 उम्मीदवार उतारे थे। केंटीन के लिए भी दोनों संगठनों ने 2-2 उम्मीदवार खड़े किए हैं। वहीं एक निर्दलयीय ने भी भाग्य आजमाया था।
फूल माला पहनाई, बरसाया गुलाल
जीत के बाद विजयी उम्मीदवारों का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। उन्होंने फूलमाला पहनाई। एक-दूसरे पर गुलाल डाला। फिर सभी एकत्रित होकर वीकल इस्टेट की तरफ निकले। पूरे इस्टेट में बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। दूसरी तरफ विपक्षी खेमे में सन्नाटा छाया रहा। क्योंकि इस चुनाव में इंटक और बीपीएमएस की यूनियन ने मिलकर मोर्चा बनाया था लेकिन उसे सफलता हाथ नही लग सकी। इस जीत पर वीएफजे मजदूर यूनियन के नितेश सिंह, असीम दुबे, नितिन चाकर और अम्बरीश सिंह, ओएफके से अनदास गुप्ता, शरद अलवाल और जीसीएफ से रोहित यादव व राजा पांडेय ने विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया।
इन्हें मिली जीत

राजेन्द्र कुर्मी (277), श्री राम मीना (270), मनोज साहू (268), राकेश दुबे (257), दमन मुरमू (251), रिफैत रिजवी (223), जगताप ज्ञानेश्वर कैलाश (198) सभी मजदूर यूनियन। संजय रजक (221) और चार्ली (225) सयुंक्त मोर्चा। केन्टीन कमेटी- जितेन्द्र नायक (222) और अश्विनी कुमार (212) सभी मजदूर यूनियन।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो