script

Breaking News यहां होने लगा रजिस्ट्रेशन, बनने लगे लाइसेंस

locationजबलपुरPublished: Jun 14, 2020 06:51:39 pm

Submitted by:

virendra rajak

आरटीओ कार्यालय : लॉकडाउन से पहले आई फाइलों में भी आवंटित किए रजिस्ट्रेशन नम्बर
 

vehicle.jpg
जबलपुर. लॉकडाउन ओपन होने के बाद से अब तक आरटीओ कार्यालय में 4595 वाहनों का पंजीयन किया गया। इनमें दोपहिया, चारपहिया समेत सभी श्रेणी के वाहन शामिल हैं। अधिकतर वाहन लॉकडाउन से पहले खरीदे गए थे। इनकी फाइलें लॉकडाउन शुरू होने से एक-दो दिन पहले आरटीओ कार्यालय पहुंची थीं। सभी वाहनों को आरसी कार्ड भी जारी किए गए हैं। इस दौरान 1510 ड्राइविंग लाइसेंस और 480 वाहनों को परमिट भी जारी किए गए।
लॉकडाउन ओपन होने के बाद
– 4595 वाहनों का हुआ पंजीयन
– 412 फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी
– 480 परमिट जारी किए
– 1510 लाइसेंस
नवीनीकरण भी
आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। अभी उन्हीं लाइसेंस को रिन्यू किया जा रहा है, जिनकी वैधता अवधि एक माह या इससे कम बची है।
लर्निंग लाइसेंस पर रोक
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अभी लर्निंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगी हुई है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम भी शुरू हो सकता है।
वाहनों का फिटनेस दूर से
फिटनेस प्रमाण-पत्र के लिए आरटीओ की ओर से वाहन मालिकों को समय आवंटित किया जा रहा है। तय समय पर पहुंचने पर वाहनों का भौतिक सत्यापन कर फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किया जा रहा है।
वर्जन
लॉकडाउन ओपन होने के बाद से अब तक 4595 वाहनों का पंजीयन हुआ है। इनमें दोपहिया, चारपहिया सहित सभी श्रेणी के वाहन शामिल हैं। इस दौरान 1510 ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी किए गए हैं।
संतोष पॉल, आरटीओ

ट्रेंडिंग वीडियो